- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
- पटमदा में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, हजारों का नुकसान, मुआवजे की मांग
Author: Kalyan Kumar Gorai
लायंस क्लब जमशेदपुर ने सबरों के बीच बांटे कंबल Patamda : पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर टोला में मंगलवार को लायंस क्लब जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने दर्जनों सबरों के बीच कंबल व ऊनी वस्त्र का वितरण किया। जोड़सा निवासी शिक्षाविद पंचानन दास ने बताया कि शीतलहरी को देखते हुए लुप्त प्रायः सबर जाति के लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए लायंस क्लब ने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि क्लब से जुड़ी महिलाओं ने पूरे सबर टोला में भ्रमण करते हुए उनका हालचाल जाना। इस दौरान चरण सिंह, निर्मल कौर, ज्ञान सिंह, जगदीश कौर, बिप्लब कुमार मल्लिक,…
पटमदा में सांसद खेल महोत्सव 19-20 को, तैयारी बैठक संपन्न Patamda: युवा शक्ति का उत्सव खेल महोत्सव का आयोजन एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में 19-20 दिसंबर को किया जाएगा। पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 32 टीमों के बीच किया जाएगा। मंगलवार को पटमदा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बासुदेव मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि इसमें एंट्री फी के रूप में प्रति टीम 2000 रुपए लिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में पहला 60…
पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने नए कुलसचिव से किया शिष्टाचार भेंट Patamda : पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के प्राचार्य कृष्णपद महतो ने मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण से शिष्टाचार भेंट किया। कुलसचिव को अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत के साथ ही उन्हें शुभाकामनाएं दी गई। मुलाकात के दौरान पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के सर्वांगीण विकास, सरकारी अनुदान की स्वीकृति, सभी विषयों में स्थायी संबंधन, प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान के तहत विकास फंड उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पटमदा डिग्री कॉलेज को 2022 में ही नैक की ओर से बी ग्रेड…
द्वारीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पूर्व पारा शिक्षक तापस हालदार को दी गई समारोह पूर्वक विदाई Patamda: उत्क्रमित मध्य विद्यालय द्वारीडीह के पारा शिक्षक तापस हालदार की नियुक्ति सहायक आचार्य के रूप में होने के उपरांत मंगलवार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर एसएमसी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य, माता समिति, ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेंबर सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित हुए। बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शेख अनवर ने पारा शिक्षक के रूप में 20 वर्षों के सेवाकाल के दौरान तापस हालदार द्वारा विद्यालय के विकास में किए गए योगदान का उल्लेख…
भोपाल से लौटने पर दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छऊ कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत Patamda: भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव के दौरान मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर चमके बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों की टीम मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे पटमदा लौटी। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, रजनीकांत सिंह, असित काडुआर एवं दीपंकर महतो आदि के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर…
बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन ने की चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था Patamda : पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में शीतलहरी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग ठिठुर रहे हैं। अत्यधिक ठंड को देखते हुए पटमदा सीओ डॉ. राजेन्द्र कुमार दास व बोड़ाम सीओ रंजीत कुमार रंजन ने क्षेत्र के जन बहुल चौक चौराहों पर अलाव जलाने हेतु लकड़ी की व्यवस्था करवा दिए हैं। शाम होते ही अलाव जलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। बोड़ाम सीओ के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोड़ाम हाट तोला, हाथीखेदा मंदिर, बड़ासुसनी चौक, डिमुडीह चौक, भादूडीह चौक, भुइयांसिनान…
जेएसएससी सीजीएल 2023 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद फाइनल नतीजे जारी Ranchi : जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। परिणाम की घोषणा हाई कोर्ट से मिली अनुमति के बाद की गई। कोर्ट ने पेपर लीक मामले में लगी रोक हटा दी थी, जिससे आयोग को रिजल्ट जारी करने का रास्ता मिल गया। अदालत ने कहा था कि चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अब कोई बाधा नहीं है। आदेश मिलते ही आयोग ने…
एसबीएम हाई स्कूल में भव्य खेल दिवस, तेजस प्रतियोगिता का सफल आयोजन Jamshedpur: एसबीएम हाई स्कूल, मानगो में रविवार को वार्षिक खेल दिवस तेजस प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रसेनजीत तिवारी द्वारा स्कूल ध्वज की ध्वजारोहण से हुई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलना न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, साहस और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। वार्षिक खेलकूद आयोजन में विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा और डायरेक्टर शिवम शर्मा उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चारों…
जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के निधन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया Jamshedpur: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ऋतुराज जी का जाना न केवल जुस्को परिवार के लिए बल्कि पूरे झारखंड के उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व में जुस्को ने कई नई ऊंचाइयों को छुआ, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए और सामाजिक जिम्मेदारी के कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। इस दुखद क्षण…
मूर्ति अनावरण समारोह में उमड़े लोग, अर्जुन मुंडा समेत हजारों लोगों ने दी कुनू बाबू को श्रद्धांजलि Jamshedpur: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी (कुनू बाबू) की मुर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी की मूर्ति पर मुख्य अतिथि समेत तमाम लोगों ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं आत्मा शांति के लिए 2 मिनट मौन रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कुनू बाबू को समाजसेवी बताते हुए कहा कि वे साइलेंट कर्मी के रूप में समाज की…
