Author: Kalyan Kumar Gorai

मूर्ति अनावरण समारोह में उमड़े लोग, अर्जुन मुंडा समेत हजारों लोगों ने दी कुनू बाबू को श्रद्धांजलि Jamshedpur: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी (कुनू बाबू) की मुर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी की मूर्ति पर मुख्य अतिथि समेत तमाम लोगों ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं आत्मा शांति के लिए 2 मिनट मौन रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कुनू बाबू को समाजसेवी बताते हुए कहा कि वे साइलेंट कर्मी के रूप में समाज की…

Read More

रोमांचक मुकाबले में चाकुलिया को 1 विकेट से हराकर बोड़ाम ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश Patamda: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच रविवार को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में चाकुलिया और बोड़ाम के बीच मैच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। चाकुलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चाकुलिया के बल्लेबाज आनंद ने 33 रन और सुशांत ने 21 रन बनाए। बोड़ाम के गेंदबाज चिन्मय ने तीन, सहदेव और कंचन ने दो-दो विकेट लिए। 110 रन…

Read More

नवोदय के पूर्व छात्रों को नीट की तैयारी हेतु समाजसेवी हाराधन महतो ने की मदद, दी गई किताबें Patamda: टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित निःशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के छात्र अमित महतो (चड़कपाथर) और परितोष सिंह (दामोदरपुर) नीट 2026 की तैयारी डिमना, जमशेदपुर में रहकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से कर रहे हैं। दोनों छात्र पीएम श्री नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2018 में सफलता हासिल कर पूर्वी सिहंभूम के बहरागोड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई निःशुल्क कर चुके हैं। 2025 में 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक…

Read More

गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में झारखंड के 3 युवक भी शामिल Ranchi : गोवा के अरपोरा क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में शनिवार रात लगी आग में मरने वालों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं। रविवार सुबह जानकारी मिलते ही इनके गांवों में मातम का माहौल है। हादसे में कुल 25 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित…

Read More

बोड़ाम में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर Patamda: बराभूम- बांदोवान मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ासुसनी मध्य विद्यालय के पास हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक राकेश महतो (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव का निवासी है जो बंगाल के बराबाजार से अपने घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के कारण स्कूल के पास मौजूद ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से कई मीटर दूर जाकर गिर गया। इसकी जानकारी मिलने पर मुखिया…

Read More

रोमांचक मुकाबले में बोड़ाम ने बहरागोड़ा- ए को एक विकेट से हराया Patamda: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच शनिवार को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में बहरागोड़ा- ए और बोड़ाम के बीच मैच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। बहरागोड़ा-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट की मदद से 179 रन बनाई। सर्वाधिक प्रसेनजीत ने 49 गेंद पर 64 रन और हम्माद ने 23 रन बनाए। बोड़ाम के गेंदबाज कंचन ने तीन और चिन्मय ने दो विकेट लिए। 180 रन…

Read More

पटमदा में विशेष बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 24 सफल बच्चे पुरस्कृत Patamda: पटमदा के जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में समावेशी शिक्षा के तहत शनिवार को दिव्यांग बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 50 मीटर रेस, 100 मी रेस, बॉल थ्रो, एप्पल रेस, म्यूजिकल चेयर एवं चित्रांकन आदि शामिल थे। खेल का विधिवत शुभारंभ बीआरपी अवनि महांती, बीपीओ शकुंतला महतो, रिसोर्स शिक्षक बृहस्पति सोरेन एवं अरबिंद कुईला ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को…

Read More

दिघी-भूला के छात्रों ने बढ़ाया मान, बाल रंग महोत्सव में मानभूम छऊ नृत्य का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दिघी-भूला उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने मानभूम शैली की मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय स्तर की बाल रंग महोत्सव प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया है। बाल रंग महोत्सव मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भोपाल में आयोजित एक बड़ा सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम है, जिसमें देशभर के स्कूली बच्चे अपनी लोक कला, संस्कृति, साहित्य और प्रतिभा (जैसे लोकगीत, नृत्य, वाद-विवाद, कविता पाठ) का प्रदर्शन…

Read More

लायाडीह में शिक्षक को विद्यालय में बनाए रखने की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने दिया आश्वासन Patamda : पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लायाडीह में स्थापना काल से ही पारा शिक्षक के रूप में सेवा देने वाले सुकुमार मांडी का वर्तमान में सहायक आचार्य पद में चयन होने पर अभिभावक चिंतित हैं। शुक्रवार को पूरे गांव के लोगों ने विद्यालय परिसर में बैठक की। समारोहपूर्वक शिक्षक को विदाई देने के बजाय कुछ अभिभावक और बच्चे उन्हें पकड़कर रोने लगे। सूचना पाकर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने ग्रामीणों को शांत कराया। अभिभावकों का कहना था कि सुकुमार मांडी एक…

Read More

एसएस प्लस टू विद्यालय में 343 विद्यार्थियों ने दी सिकुई–दिकुई जांच परीक्षा Patamda: गुरुवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में दिसंबर की सिकुई–दिकुई जांच परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के कुल 343 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 126 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 10वीं में 201 विद्यार्थी में से 141 विद्यार्थियों ने हिन्दी ए, अंग्रेजी तथा सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी जबकि 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के कला संकाय में 207 में से 150 विद्यार्थियों ने इतिहास और भुगोल विषय की परीक्षा दी जबकि 57 अनुपस्थित रहे। विज्ञान संकाय में 56 में से 47 विद्यार्थियों ने भौतिकी,…

Read More