- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, असनबनी में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला आयोजित Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, असनबनी ने विश्व एड्स दिवस-2025 के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके बारे में जागरूकता और सावधानी से हम इसे रोक सकते हैं। उन्होंने छात्रों को एड्स के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में नर्सिंग संकाय के सदस्यों ने…
विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 10 लाभुकों को कराया गृहप्रवेश Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के गुड़ाबांदा पंचायत सचिवालय परिसर मे सोमवार को अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश विधायक सोमेश सोरेन के हाथों कराया गया। इस दौरान 10 लाभुकों आवास की चाबी, उपहार व मिठाई भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि अबुआ आवास हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। गरीब और वंचित लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे जिताया…
कमलपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी, एक सेवानिवृत्त और दो शिक्षक बन गए सहायक आचार्य Patamda: पटमदा प्रखंड मध्य विद्यालय कमलपुर में पदस्थापित सहायक शिक्षक अश्विनी सोरेन के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने एवं दो सहायक अध्यापकों के सहायक आचार्य बनने के बाद विद्यालय में 3 शिक्षकों का पद खाली हो गया और वर्तमान में सिर्फ 2 शिक्षक के भरोसे ही बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था है, इस पर अभिभावकों ने चिंता व्यक्त की है। समारोह के दौरान बीआरपी के…
एसएस +2 हाई स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में सोमवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों एवं समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना तथा नशा मुक्त समाज एवं अंधविश्वास उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अन्वेषा संस्था की सचिव अल्पना भट्टाचार्य उपस्थित रहीं। उनके साथ शुभ्रल राय, विश्वनाथ महतो एवं विश्वजीत महतो भी शामिल हुए। अतिथियों ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विस्तार तथा स्वास्थ्य एवं…
समाजसेवी गदाधर माझी का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर गदाधर माझी (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा के खेड़ुआ टोला पलमा निवासी समाजसेवी सह टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी गदाधर माझी (बास्के) का 57 वर्ष की उम्र में रविवार की रात करीब 12.20 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके एकमात्र पुत्र बिधान बास्के ने बताया कि लो प्रेशर की शिकायत पर उन्हें 29 नवंबर को टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी अनला बास्के, एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ चल बसे। उनके आकस्मिक निधन की…
गोबरघुसी में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, दिघी ब्वॉयज को 9 विकेट से हराकर कितापाठ की टीम बनी चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल मैदान में रविवार को कितापाठ क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिघी ब्वॉयज और कितापाठ क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। दिघी ब्वॉयज के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 2 विकेट खो कर 28 रन बनाई जबकि जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी कितापाठ क्रिकेट टीम ने बल्लेबाज विकास की पांच गेंद पर…
कुड़माली छात्र संगठन का अभिनंदन समारोह आयोजित Patamda: पटमदा के कुड़माली भाखिचारि आखड़ा लोवाडीह में कुड़माली छात्र संगठन द्वारा कुड़माली भाषा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रा पद्मावती कुमारी महतो का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय सह सचिव जयराम महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में यह पहली छात्रा है जिसे कुड़माली भाषा में यह मुकाम प्राप्त हुआ है। मौके पर उपस्थित सभी कुड़माली पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ाई एक साधना है जिसमें निरंतरता अनिवार्य है। हमारे क्षेत्र में लगभग हजार विद्यार्थी कुड़माली लेकर पढ़ाई कक्षा…
तेलीडीह में बूढ़ी करम नाच कार्यक्रम आयोजित, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू हुए शामिल Patamda : बोड़ाम प्रखंड के तेलीडीह गांव में हर साल की भांति इस साल भी ग्रामीणों की ओर से रविवार को बूढ़ी करम नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने करम नृत्य के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। पश्चिम बंगाल और स्थानीय करम नाच टीम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि बूढ़ी करम नाच झारखंडी संस्कृति का ही एक अंग है। इसे बचाये रखने के लिए युवा पीढ़ी को आगे…
साउथ प्वाइंट स्कूल में अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित Patamda: पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में शनिवार को “अभिभावक–शिक्षक बैठक” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य, अभिभावकगण एवं शिक्षकवृंद ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात अभिभावकों के लिए बच्चों ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय परिसर में सुबह से ही अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच सशक्त…
पटमदा में महिलाओं के अधिकार विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में शनिवार को इनर व्हील क्लब जमशेदपुर पूर्व की ओर से राइट ऑफ़ वीमेन एंड गर्ल चाइल्ड्स, वूमेन एंपावरमेंट एंड वायलेंस ऑफ़ गर्ल चाइल्ड विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर एडवोकेट सतीश वर्णवाल, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी एवं मधुमिता राय ने विचार व्यक्त किया। इसके बाद स्लोगन देते हुए समाज को जागरूक करने के लिए एक पदयात्रा का भी आयोजन हुआ, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य…
