- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा के गोबरघुसी हाई स्कूल में 36 लाख में बनेगा भवन, हुआ शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्वीकृत 4 कमरों के दो मंजिला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र नाथ सिंह व ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ा एवं कार्य का शुभारंभ किया। 36 लाख की लागत से स्वीकृत योजना का ठेका जगदंबा बिल्डर्स, चाईबासा को मिला है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि…
हेमंत सोरेन को शैतान कहे जाने पर भड़के पिंटू दत्ता, कहा : सर्वहारा बने दुलाल भू राजस्व मंत्री रहते गरीबों के लिए कुछ नहीं किया Jamshedpur: भुईयांडीह में पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से जुस्को द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दर्जनों मकानों को तोड़े जाने के बाद राजनीतिक उठा पटक तेज हो गई है। जुस्को की कार्रवाई के बाद बेघर हो चुके उन गरीब परिवारों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां जिला प्रशासन, टाटा कंपनी एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हमलावर हैं और लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों लोगों के…
पीएम–सूर्य घर : मॉडल सोलर विलेज निर्माण को जिला स्तरीय समिति की बैठक, 10 गांव किए गए चिन्हित जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, विकास शाखा के प्रभारी और संबंधित बीडीओ हुए शामिल अधिकतम गैर परंपरागत ऊर्जा अधिष्ठापन क्षमता के आधार पर किसी एक गांव को घोषित किया जाएगा मॉडल सोलर विलेज उपायुक्त ने कहा: ग्रामसभा कर चयनित गांवों के ग्रामवासियों को योजना की पूरी जानकारी दें, गांवों के बीच हो स्वस्थ प्रतियोगिता, विजेता गांव को मिलेगी एक करोड़ की नगद राशि Jamshedpur: पीएम–सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज के निर्माण के लिए जिला स्तरीय…
एमबीएनएस संस्थान में आयोजित शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित Jamshedpur : एमबीएनएस संस्थान में शनिवार को ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे और रक्तदान हेतु निबंधन कराया। हिमोग्लोबिन की कमी समेत विभिन्न कारणों से दर्जनों लोगों का रक्त नहीं लिया जा सका। शिविर के दौरान कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो संस्थान एवं स्थानीय समुदाय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर में संस्थान के बीएड, डीएलएड , जीएनएम व नर्सिंग संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई। आसनबनी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों…
पटमदा सीएचसी में रक्तदान शिविर संपन्न Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को पटमदा सीएचसी में सदर अस्पताल जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहला रक्तदान स्वास्थ्यकर्मी विप्लव दत्त एवं दीपक दत्त ने किया। विप्लव दत्त ने कहा कि ब्लड डोनेशन सिर्फ एक काम नहीं, यह किसी की ज़िंदगी बचाने का सबसे आसान तरीका है। हमारा दिया हुआ कुछ मिनट किसी परिवार की पूरी खुशियां लौटा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सीएचसी के…
जोड़सा में पीएम जन मन व अबुआ आवास के लाभुकों का हुआ गृहप्रवेश Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा सबर टोला में नव निर्मित 17 प्रधानमंत्री जन मन आवास व कुम्हार पाड़ा में 3 अबुआ आवास लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुखिया जबारानी सिंह ने विधिवत रूप से गृह प्रवेश करवाया। लाभुकों को अपना नया आवास मिलते ही चेहरे में खुशियां दिखाई दी। पंचायत सचिव कलेबर मुर्मू ने बताया कि जोड़सा सबर टोला में 34 सबरों के नाम पीएम जन मन आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 17 लाभुकों ने अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर…
गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने लगाया वीडियो कॉल और लगा ली फांसी राहुल मंडल (फाइल फोटो) Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदुडीह गांव में एक युवक राहुल मंडल (21 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर को अपनी दुकान के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दुकान के दरवाजे को अंदर से लाॅक कर पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर वीडियो काॅल करके बातचीत की और नाराजगी जताई। फिर उसे घटनाक्रम को दिखाते हुए बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूत्र बताते हैं कि कपड़े की दुकान में राहुल अकेला था। फांसी लेने का घटनाक्रम…
पटमदा में पटेल जयंती पर हुआ यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद समेत हजारों लोग हुए शामिल Patamda : शुक्रवार को आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षकों के द्वारा पदयात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत स्कूल परिसर से हुई जो कुमीर कांकीडीह मोड़ से वापस स्कूल परिसर संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक…
विधायक संजीव सरदार की पहल पर प्रवासी महिला मजदूर का चेन्नई में बेहतर इलाज शुरू, राहत Dumariya : पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर गंभीर बीमारी से पीड़ित एक प्रवासी महिला मजदूर सुमिता मुर्मू का बेहतर इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में शुरू हो गया है। इससे परिजनों को बड़ी राहत मिली है। बताते हैं कि पलाशबनी टोला राजाबासा निवासी सुमिता मुर्मू एक माह पूर्व काम के लिए चेन्नई गई थी। इस दौरान वह ब्रेन मलेरिया समेत अन्य गंभीर संक्रमण का शिकार हो गई। उसके सहेलियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पैसों की कमी के…
पटमदा की पद्मावती को कुड़माली भाषा में गोल्ड मेडल मिलने पर हर्ष, रविवार को कुड़माली छात्र संगठन करेगा सम्मानित Patamda: पटमदा प्रखंड के चुड़दा गांव निवासी पद्मावती कुमारी महतो को स्नातकोत्तर में पूरे कुड़माली भाषा में टॉपर बनने पर बुधवार को गोल्ड मेडल मिला है। कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में आयोजित 6ठा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा स्वर्ण पदक देकर उन्हें सम्मानित किया गया। पटमदा डिग्री कॉलेज कुड़माली विभाग के व्याख्याता डॉ. भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि पद्मावती कुमारी महतो पटमदा डिग्री कॉलेज से सत्र 2017-2020 में स्नातक कर चुकी हैं। उन्होंने अथक प्रयास से स्नातकोत्तर में कोल्हान यूनिवर्सिटी…
