Author: Kalyan Kumar Gorai

झाल बजाने के लिए नहीं बना झारखंड, बनाने में सबका बहा है खून : जयराम महतो डुमरी विधायक ने जेएलकेएम प्रत्याशी के पक्ष में किया गुड़ाबांदा का दौरा Gurabanda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि झारखंड आंदोलन में सभी का खून बहा है। हमारे परिवार के लोगों ने भी बलिदान दिया है। आज…

Read More

भाजपा के गढ़ में झामुमो की सेंधमारी, भाजपा छोड़ झामुमो शामिल हुए पारुलिया के कई युवा Musabani : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव से पहले भाजपा के गढ़ में झामुमो ने बड़ी सेंधमारी की। भारी संख्या में युवाओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।‌ शुक्रवार देर शाम को घाटशिला के एक रिजॉर्ट में पारुलिया के ग्रामीण मंत्री से मिले और झामुमो में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ग्रामीणों की…

Read More

दिघी गांव में फैला डायरिया, लगा मेडिकल कैंप Patamda: पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में एक दर्जन लोगों में डायरिया फैलने की जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह को मिलने के बाद पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने शनिवार को गांव जाकर पीड़ित लोगों की जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व दिघी गांव में अचानक डायरिया फैलने से एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए थे। मेडिकल टीम द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर मरीजों को स्लाइन व दवाईयां देने के बाद अब नियंत्रण में आ गए है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से…

Read More

पटमदा में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार को शाम करीब 8 बजे स्टेट बैंक शाखा के समीप हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवक पटमदा थाना क्षेत्र के ही बिड़रा गांव निवासी हैं और उनका नाम संजीत महतो व महेश्वर महतो बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जमशेदपुर से एक बाइक पर सवार दोनों युवक शाम को अपने घर लौट रहे थे। नशे की हालत में होने की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में दोनों को सिर एवं…

Read More

हेमंत सरकार का बुरा हाल: एक योजना के कारण विकास की सारी योजनाएं रुकीं : सुदेश महतो Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद विद्युत वरण महतो ने संबोधित किया। सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर एक योजना के लिए अन्य योजनाओं को लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास रुक गया है। सरकार को संदेश देने के लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट दें। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि गुड़ाबांदा की मुख्य सड़क और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं एनडीए सरकार के कार्यकाल में बनाई…

Read More

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सपरिवार हाथीखेदा मंदिर में की पूजा Patamda: जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में सपरिवार पूजा -अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बोड़ाम के प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो भी मौजूद थे। करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा करने के पश्चात मंदिर के मुख्य पुजारी गिरिजा प्रसाद सिंह सरदार से बातचीत की और 9 बजे तक मंदिर से जमशेदपुर के लिए निकल गए। गौरतलब हो कि सुबह -सुबह अचानक हुए उपायुक्त के इस दौरे से क्षेत्र में तेजी से मैसेज वायरल…

Read More

दामोदरपुर में मेरा युवा भारत की प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित बालिका वर्ग के कबड्डी में पवनपुर को हराकर कुकड़ू प्रथम Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर की ओर से रियल ब्लास्टर क्लब दामोदरपुर के सहयोग से प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा प्रखंड के सैकड़ों प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में पवनपुर ए को एक गोल से हराकर पवनपुर बी की टीम चैम्पियन बनी। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पवनपुर को हराकर कुकड़ू की टीम चैम्पियन बनी।…

Read More

आईपीएल की तर्ज पर होगा पीबीपीएल सीजन वन, तैयारी बैठक संपन्न, 21 से 25 नवंबर तक भूला में आयोजित होगी प्रतियोगिता Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दिघी- भूला उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट कमेटी और टीम ऑनर के बीच एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 21 नवंबर से 25 नवंबर तक दिघी- भूला उच्च विद्यालय मैदान में आईपीएल की तर्ज पर पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग सीजन वन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस लीग के लिए पटमदा और बोड़ाम के 135 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। लीग का ऑक्शन रविवार को भूला…

Read More

भाजपा कर रही ओछी राजनीति, जनता देगी जवाब : पिंटू दत्ता पिंटू दत्ता Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने राज्य सरकार के परिवहन मंत्री सह चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ के संबंध में लापता होने संबंधी पर्चे जारी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है। सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के ट्रॉल होने एवं उनके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कुछ लोगों के घाटशिला पहुंचने की घटना को भी दत्ता ने भाजपा की ओछी राजनीति करार दिया है। पिंटू दत्ता ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति…

Read More

धूसरा में अष्टम प्रहर राधा गोविंद नाम संकीर्तन, उमड़े श्रद्धालु Patamda : पटमदा के धूसरा स्थित श्री श्री सार्वजनिक राधा गोविंद मंदिर (प्रसन्न किरण आश्रम) में स्थानीय कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टम प्रहर राधा गोविंद जीउ नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। राधा गोविंद अष्टम प्रहर कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया है, जो शुक्रवार की सुबह घट विसर्जन के साथ समाप्त होगा। कार्यक्रम में 6 कीर्तन मंडली शामिल हुए हैं जिसमें पश्चिम बंगाल के युधिष्ठिर दास, पवित्र महतो, महादेव महतो, सुधीर चंद्र गोस्वामी, सत्यवान गोस्वामी का कीर्तन मंडली दल है।…

Read More