- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
Author: Kalyan Kumar Gorai
पुरुलिया के युवक का पटमदा में एक्सीडेंट, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामबनी में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बराभूम- बांदोवान मुख्य सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में कमलपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत चेलियामा निवासी खितिश माझी (30) के रूप में हुई है। उसके सिर, हाथ एवं…
आदिवासी संस्कृति और जमीन को बचाने के लिए भाजपा का करें समर्थन : चंपाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबूलाल सोरेन के पक्ष में किया चुनावी दौरा Gurabanda: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के गांवों का दौरा किया। भालकी में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार घुसपैठियों से झारखंड को बचाने में अक्षम साबित हुई है। संथाल परगना में आदिवासी महिला मुखिया बन रही हैं, उनके पति मुस्लिम हैं। कल विधायक भी…
रजत जयंती पर न्यू बॉयज क्लब जगद्धात्री पूजा कमिटी के शिविर में 52 यूनिट रक्तदान Jamshedpur: ईस्ट बंगाल कॉलोनी के न्यू बॉयज क्लब – जगद्धात्री पूजा कमेटी के सौजन्य से अपने रजत जयंती वर्ष पर पूजा का आगाज रक्तदान शिविर आयोजित कर विधिवत किया गया। पूरे विधि-विधान के साथ आगामी 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित श्री श्री मां जगद्धात्री की पूजा अर्चना में भक्त जन लीन रहते हैं, वहीं एक ही दिन यानी 30 अक्तूबर को सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी पूजा के दिन को अवसर मान, भक्त सह रक्तवीर योद्धा श्री श्री मां की आराधना करते हुए अस्पताल…
जमशेदपुर में आनंदम पाठचक्र व अन्वेषा की ओर से विजया सम्मेलन ‘विजय उत्सव’ का भव्य आयोजन Jamshedpur: साहित्य संस्था आनंदम पाठचक्र व सामाजिक संस्था अन्वेषा के संयुक्त तत्वावधान में विजया सम्मेलन ‘विजय उत्सव’ का आयोजन ब्रह्मकुमारी के प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की सचिव अल्पना भट्टाचार्य के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद कदमा रुद्र डांस एंड आर्ट्स स्टूडियो की निवेदिता रुद्र एवं उनकी टीम ने आकर्षक सोलो और ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में राजेंद्र राज, अपर्णा घोष, अनंदिता गुप्ता, शिबानी कुंडू ने मधुर बंगला गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं सुदेश्ना भट्टाचार्य,…
पटमदा के मुकरूडीह में फैला डायरिया, 5 दर्जन से अधिक लोग प्रभावित Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत मुकरूडीह गांव में पिछले 4 दिनों पूर्व डायरिया की बीमारी फैलने से अब तक 65 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलने पर रविवार को पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पटमदा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह से संपर्क करते हुए गांव में कैंप लगाने का आग्रह किया। सुबह 11 बजे से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित रहकर दर्जनों मरीजों की जांच की एवं दवाइयां दीं। इनमें से एक महिला जो अधिक प्रभावित थी…
छठ घाट को दुरुस्त करने में जुटे पूजा समिति के लोग : Patamda: छठ पूजा के मद्देनजर बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया तालाब छठ घाट में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। लावा बेलटांड़ छठ पूजा समिति की ओर से अभियान के क्रम में मिट्टी डालकर दुरुस्त किया गया ताकि पूजा के दौरान छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस संबंध में समिति के सदस्य विजय कुमार पंडित ने बताया कि रहरगाड़िया में बेलटांड़, लावा, पटमदा ब्लॉक कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और छठी मईया की पूजा अर्चना करते हुए परिवार की…
बोड़ाम के आंधारझोर निवासी प्रवासी मजदूर की गोवा में हार्ट अटैक से मौत, शोक का माहौल शिकारी रूहिदास (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव निवासी प्रवासी मजदूर शिकारी रूहिदास (26) की गोवा में 22 अक्तूबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो भाइयों में छोटा शिकारी करीब दो माह पूर्व मजदूरी करने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ गोवा गया था। इस संबंध में उसके बड़े भाई संजय रूहिदास ने बताया कि गोवा के पंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत धबली गांव में ठेकेदार अमित खां के अधीन सिविल लाइन का काम करने के लिए शिकारी गया था।…
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क Gurabanda: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खूंटी के पूर्व विधायक एवं झारखंड के पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा और जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र ने कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने धालभुमगढ़ मंडल अंतर्गत जूनबनी पंचायत के ग्राम डोभा, जूनबनी, रघुनाथडीह, बागुला, हरिनदुकड़ी, जुगिशोल पंचायत के चतरो, जुगिशोल, दोलकी, तिलाबनी मे बूथ समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक की। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर उप मुखिया सूजन मान्ना, उमा मंडल, प्रशांत महतो, चन्दन सिंह मुंडा,…
सोमेश सोरेन के पक्ष में विधायक समीर मोहंती ने किया जनसंपर्क Gurabanda: बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक ने डोर टू डोर जाकर सोमेश सोरेन को जीताने की अपील की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन अंतिम सांस तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे रहे। उनके निधन के बाद पुत्र सोमेश सोरेन को इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशी बनाया है। विधायक ने कहा सोमेश सोरेन…
बांदना परब पर दुबराजपुर में खूंटाव प्रतियोगिता आयोजित, नेपाल महतो के भैंसा को मिला प्रथम पुरस्कार Patamda: बांदना परब के मौके पर शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के दुबराजपुर टोला बनडीह स्थित हाटतला मैदान में खूंटाव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से दर्जनों भैंसा व बैल लेकर पशुपालक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने पशुधन की ताकत और प्रशिक्षित कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के बाद नेपाल महतो के भैंसा (का) को प्रथम, परीक्षित महतो के भैंसा को द्वितीय और नीलकमल महतो के भैंसा को तृतीय चुना गया। प्रथम…
