Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम थाना प्रभारी ने किया जागरूक, कहा: नशे से दूर रहें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं छात्र Patamda: वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शुक्रवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में समय देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार…

Read More

बोड़ाम के धोबनी गांव में चिकन पॉक्स से 5 साल की बच्ची की मौत!, मलेरिया से पीड़ित 3 बच्ची एमजीएम रेफर Patamda: पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के धोबनी गांव में गुरुवार को देर रात 5 वर्षीय एक बच्ची की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। हालांकि पटमदा सीएचसी प्रभारी द्वारा इसे चिकन पॉक्स से हुई मौत की संभावना बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंचने से जानकारी मिली कि बच्ची में तेज बुखार के साथ चिकन पॉक्स के लक्षण दिखने पर शुरुआत में झाड़ फूंक कराया गया एवं…

Read More

माचा में हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ घायल, हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में बुधवार को रात करीब 11 बजे सड़क दुघर्टना में एक साइकिल सवार अधेड़ उम्र के व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक कर रखा एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया। माचा अस्पताल में इलाजरत घायल माचा गांव निवासी अमूल्य सहिस (60) को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घटना…

Read More

बोड़ाम में लगेगी बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा, झामुमो नेता माणिक महतो की पहल पर विधायक का आश्वासन Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव में भगवान बिरसा मुंडा की स्मारक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को जिला परिषद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने बोड़ाम थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। माणिक महतो ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी विधायक मंगल कालिंदी…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में एसएमसी का पुनर्गठन, सुभाष बने अध्यक्ष Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में विशेष शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के दौरान सर्वसम्मति से 28 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन कर लिया गया। गुरुवार को कमेटी की घोषणा करते हुए प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी सदस्यों से विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की आवश्यकता, उसके अधिकार, दायित्व एवं विद्यालय के समग्र विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावक एवं समुदाय के सामूहिक प्रयास से ही…

Read More

पटमदा के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को स्किल इंडिया के प्रमाण-पत्र वितरित Patamda: एसएस +2 हाई स्कूल, पटमदा में वर्ष 2021-22 के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को स्किल इंडिया मिशन एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा ब्यूटी थेरेपिस्ट (लेवल-4) के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया। प्रमाण पत्र प्राप्त विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास…

Read More

पटमदा की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला परिषद सदस्य खगेन महतो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Patamda: जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने गुरुवार को पटमदा प्रखंड की विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सड़क, पुलिया, पेयजल, विद्यालय भवन, भूमि अतिक्रमण और जलापूर्ति जैसी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुमीर पंचायत के खेजुरडीह गांव में अधूरी पुलिया के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।…

Read More

बोड़ाम पुलिस का अवैध शराब भट्ठी पर छापा, 100 लीटर महुआ शराब बरामद Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में गुरुवार को थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदरपुर निवासी टिल्लू मुर्मू अपने घर के भीतर अवैध शराब भट्ठी संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।…

Read More

गोलकाटा के माझीडीह टोला में पेयजल संकट, तीनों सोलर जलमीनार वर्षों से बंद Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत काशमार पंचायत के गोलकाटा गांव स्थित माझीडीह टोला में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव का दौरा करने पहुंचे जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थापित तीनों सोलर जलमीनार पिछले 2–3 वर्षों से खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन में से दो सोलर जलमीनार डीएमएफटी फंड और एक 14वें वित्त आयोग की राशि से लगाए गए थे। लाखों रुपए खर्च होने के…

Read More

पटमदा से सटे बंगाल के गंगामन्ना से जमशेदपुर में होती थी गांजा की सप्लाई, 9.2 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.2 किलोग्राम गांजा, 31,360 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक जियो कीपैड फोन और एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया है। 29 जुलाई को मिली गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी…

Read More