- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता रैली Patamda : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में विभागीय निर्देशानुसार चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पोषक क्षेत्र के गांवों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “जल है तो कल है” तथा “स्वच्छता अपनाओ, जीवन बचाओ” जैसे प्रभावशाली नारे लगाते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल का महत्व अमूल्य है और इसका…
धूसरा पहुंची मेडिकल टीम, 7 नए मरीज पटमदा एवं 3 गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का एमजीएम में चल रहा इलाज Patamda : पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने मंगलवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत धूसरा गांव के ढोलकोचा सबर टोला पहुंचकर डायरिया से पीड़ित मरीजों का हालचाल लिया और गांव में ही कैंप लगाकर कर इलाज किया। टोला के सोनू सबर (70 ), चमचमी सबर (14), मार्शल सबर (10), हर्ष चंद्र सबर (44), रानी सबर (11), सोमवारी सबर (28) एवं दीपक सबर (2) को माचा स्थित पटमदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित सूरजमणि सबर…
बोड़ाम में झारखंड सांस्कृतिक रक्षा कमेटी का गठन, पूर्ण चंद्र महतो बने अध्यक्ष (फाइल फोटो) Patamda : बोड़ाम प्रखंड के चुनीडीह स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार को विभिन्न कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर, नीमडीह, चंदनकियारी व एमजीएम थाना क्षेत्र के कला-संस्कृति प्रेमियों ने एक स्वर में अपनी भाषा, संस्कृति व सभ्यता की रक्षा करने का निर्णय लिया। मौके पर सर्वसम्मति से बोड़ाम थाना क्षेत्र के पेनादा गांव निवासी पूर्ण चंद्र महतो को अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष मंटू महतो (कमलपुर), सचिव स्वपन सिंह(पटमदा), सह सचिव रामनाथ महतो(कमलपुर), कोषाध्यक्ष प्रह्लाद चंद्र महतो…
रघुनाथपुर में खुला टीवीएस का शोरूम, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन Chandil : प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर (एनएच 18, पुरुलिया-धनबाद रोड) में सोमवार को नवरात्र के मौके पर टीवीएस के नए शोरूम का उद्घाटन ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, नीमडीह इकाई मुखिया संघ के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, मुखिया सुभाष सिंह, उप मुखिया हाकुम कुमार व वार्ड सदस्य संजय चंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अधिकृत विक्रेता विजय कुमार मंडल, पुरोहित उत्तम बड़ाल, सोमेन मंडल, प्रसेनजीत मंडल, संदीप मंडल, आदित्य गोप, राजकिशोर महतो, चन्दना मंडल व वंदना मंडल आदि मौजूद थे। इस संबंध में…
जेएसएससी प्रतिभागियों ने चिलगु पुनर्वास स्थल का किया एक्सपोजर विजिट, क़रीब से जाना पूर्व विस्थापितों का दर्द चिलगु में चार दिवसीय झारखंड सामाजिक परिवर्तनशाला संपन्न Chandil: चांडिल क्षेत्र के चिलगु चाकुलिया स्थित सोबरन स्मृति ट्रेनिंग सेंटर में झारखंड सामाजिक परिवर्तनशाला (JSSC 2020-25) के दूसरे बैच की पहली आवासीय कार्यशाला के चौथे दिन प्रतिभागियों ने कुल पांच समूहों में बंटकर चिलगु पुनर्वास स्थल (कॉलोनी) का एक्सपोजर विजिट किया और वहां रह रहे पूर्व विस्थापित ग्रामीणों की मौजूदा स्थिति को लेकर उनसे सीधा संवाद किया। इस क्रम में विभिन्न जाति समुदायों के कई परिवारों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक आदि स्थिति…
नक्सलियों की गोली के शिकार पूर्ण सिंह नहीं रहे, टीएमएच में तोड़ा दम, शोक की लहर Patamda: दिवंगत झामुमो नेता डोरेन के सहयोगी रहे एवं 2009 में नक्सलियों की गोली से घायल हो चुके बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुमारी गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी पूर्ण चंद्र सिंह का सोमवार को टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 55 वर्षीय पूर्ण चंद्र को शनिवार की सुबह पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में रविवार को स्थिति बेहतर हो गई थी लेकिन…
बोड़ाम सात नाला रोड में बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा- माधवपुर सातनाला मुख्य सड़क के बीच सोमवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे बस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पटमदा मुख्य सड़क जाम होने की वजह से लंबी दूरी (धनबाद जाने वाली) की एक बस जमशेदपुर से बोड़ाम के रास्ते जा रही थी जबकि पिकअप वैन जमशेदपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच केंदडीह में टर्निंग पॉइंट पर दोनों बसों में टक्कर हो गई। हालांकि इस…
साढ़े तीन लाख मुआवजे पर बनी सहमति, 8 घंटे बाद खुला जाम Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सुबह हुई सड़क दुघर्टना के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों ने 8 घंटे तक सड़क जाम रखा। साढ़े तीन लाख रुपए नकद मुआवजे पर बनी सहमति के बाद 4 बजे शव को उठने दिया और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। गंगासागर टुडू (फाइल फोटो) ढाई बजे पटमदा थाना में हुई वार्ता में साढ़े तीन लाख रुपए नकद मुआवजे की सहमति के बावजूद जाम नहीं खुलना सभी के लिए सिरदर्द बन गया था। दरअसल त्रिपक्षीय वार्ता…
पटमदा के धूसरा में फैला डायरिया, एक बच्ची समेत 7 सबर मरीज अस्पताल में भर्ती Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत धूसरा गांव के ढोलकोचा टोला में पिछले 3 दिनों से आदिम जनजाति समुदाय सबर परिवार के लोग डायरिया की चपेट में हैं। झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह ने गंभीर हालत में 7 मरीजों को नजदीकी अस्पताल पटमदा के माचा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। मरीजों में सारो सबर (30 वर्ष), मलिंद्र सबर (35 वर्ष), पूजा सबर (13 वर्ष), सनका सबर (20 वर्ष), बादल सबर (50 वर्ष), अमरूद सबर (50 वर्ष) एवं मंगली सबर (5…
पटमदा में सड़क दुघर्टना के विरोध में बाईपास की सभी सड़कें बंद, स्कूली बच्चों समेत हर वर्ग के लोग परेशान Patamda: पटमदा के जलडहर में पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक को बालू लदे हाइवा ने सुबह सवा 7 बजे रौंद दिया। इसके बाद युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने टाटा -पटमदा मुख्य सड़क को सुबह 8 बजे से जाम कर दिया। इससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। कुछ यात्री बसों का आवागमन भुईयांसिनान से भूला रोड होते हुए हो रहा है लेकिन पटमदा की बेलटांड़ – जोड़सा रोड, बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क, जलडहर, गाड़ीग्राम…
