- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
- पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
- 15 नवंबर को रांची में उलगुलान क्रांति का आगाज करेंगे झारखंड आंदोलनकारी, बोड़ाम में तैयारी बैठक संपन्न
Author: Kalyan Kumar Gorai
गुड न्यूज: बोड़ाम के लावजोड़ा पीएचसी में प्रसव गृह हुआ चालू, सबर महिला ने जना पहला बच्चा Patamda: करीब 80 हजार की आबादी वाले बोड़ाम प्रखंड के लिए खुशखबरी है कि पटमदा सीएचसी के अधीन संचालित बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव गृह चालू हो गया है। यह क्षेत्र की जनता के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश एवं पीएचसी प्रभारी डॉ. सोमेन कुमार दत्त के लगातार प्रयास के बाद शनिवार को लक्ष्मी के रूप में एक सबर बच्ची का जन्म हुआ। बेलडीह पंचायत के पाकोटोड़ा टोला निवासी वरुण सबर की…
भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि 8 अक्टूबर को, राष्ट्र शहीद सम्मान समिति की तैयारी बैठक संपन्न Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा-बोड़ाम के बैनर तले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर को कुमीर के लड़ाईटांड़ में शहीद दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को कुमीर पंचायत मंडप के समीप शहीद बेदी स्थल में अजित दत्त की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 अक्टूबर को भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं शहीद परिवारों को सम्मानित करने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसमें छऊ…
बोड़ाम के गरीब मेधावी छात्र मनोज को डीसी का भरोसा, मिलेगी हरसंभव मदद Manoj Kumar Mahato सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश Patamda: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अंग्रेजी विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव निवासी मेधावी छात्र मनोज कुमार महतो की पढ़ाई अब नहीं छूटने वाली है। उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद छात्रवृत्ति समेत सरकार की हर योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिलाया है, जो उनके परिवार के लिए बड़ी राहतए प्रदान करने…
पटमदा में हो सकता है नवोदय परीक्षा का केंद्र, सांसद ने अभिभावकों को दिया आश्वासन Patamda: आगामी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परीक्षा केंद्र पटमदा या बोड़ाम प्रखंड के किसी उच्च विद्यालय को बनाया जा सकता है। यह भरोसा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को जमशेदपुर स्थित उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे अभिभावकों को उन्होंने दिया। टैलेंट सर्च एकेडमी के बैनर तले मुफ्त में नवोदय परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्था के अध्यक्ष सह समाजसेवी हाराधन महतो के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावक पहुंचे थे। अभिभावकों की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो को एक ज्ञापन सौंपकर…
पटमदा में बालीगुमा ग्रिड से हो विद्युतापूर्ति, भाजपा नेताओं ने सांसद को सौंपा ज्ञापन Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में करीब 15 सालों से मानीकुई ग्रिड से विद्युतापूर्ति हो रही है जिसमें दूरी अधिक होने की वजह से उपभोक्ताओं को नियमित बिजली की सुविधा नहीं मिल पाती है। अक्सर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति ठप हो जाती है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं व्यवसायियों को व्यवसाय में काफी नुकसान होता है। पटमदा, काटिन एवं बोड़ाम स्थित सबस्टेशन में 2 लाख की आबादी के लिए 33 हजार वोल्ट विद्युत की आपूर्ति नजदीकी ग्रिड बालीगुमा में होने से यह समस्या काफी हद…
दिघी-भूला उच्च विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में मंगल कालिंदी ने कहा: बनेगा विद्यालय भवन Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला के परिसर में शुक्रवार को अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, टीएसी के पूर्व सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार व समाजसेवी सुभाष कर्मकार आदि उपस्थित हुए। विधायक ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि आप मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों के आग्रह पर…
पटमदा में एसएफसी गोदाम की मरम्मत के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित लावा पंचायत भवन से सटे एसएफसी गोदाम की मरम्मत के नाम पर लाखों की सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। भवन निर्माण विभाग की ओर से स्वीकृत योजना के तहत पिछले कई दिनों से फर्श की ढलाई का काम किया जा रहा है लेकिन इसकी जानकारी न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को है और न ही पदाधिकारियों को। यहां बिना किसी सूचना पट्ट लगाए ही ढलाई के ऊपर एक से डेढ़ ईंच की ढलाई की जा रही है।…
एसएस प्लस टू पटमदा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, विधायक ने की शौचालय निर्माण की घोषणा Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएमएफटी फंड से छात्राओं के लिए एक शौचालय का निर्माण करवाने की घोषणा की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष महतो कर्मकार एवं विश्वनाथ महतो उपस्थित हुए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्राचार्य…
बोड़ाम के जाहेर स्थल पर बहुद्देशीय भवन निर्माण की करोड़ों की योजना के मामले में अनियमितता का आरोप Patamda: शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत डांगडुंग के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कल्याण विभाग से स्वीकृत चिरुघुटु जाहेर स्थल के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है। बारहा दिशोम जाहेर कमेटी चिरुघुटु के अध्यक्ष जयपाल मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने जाहेर स्थल में पार्ट 2 बहुद्देशीय भवन में ठेकेदार द्वारा बिना काम पूरा किए ही ग्राम प्रधान को हैंडओवर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार 11…
बोड़ाम की जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने किया शांतनु मोदक को सम्मानित Patamda: मारांग गोंके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा हेतु एक करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव निवासी शांतनु मोदक को गुरुवार को उनके घर पहुंचकर स्थानीय जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जबकि उनके माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं उन्हें भी उपहार भेंट किया। इससे पूर्व बंगोई पहुंचने पर शांतनु ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर झामुमो नेता माणिक चंद्र महतो, विद्याधर गोराई व अन्य लोग मौजूद…
