Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा के कांकू गांव में डीसी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर दुरुस्त हुआ जलमीनार Patamda: बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत के कांकू गांव में अब ग्रामीणों को डोभा का गंदा पानी नहीं पीना पड़ेगा। बुधवार को विभिन्न समाचार पत्रों में इस समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो एवं पटमदा निवासी समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जिले के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजते हुए समाधान की मांग की थी। गुरुवार को उपायुक्त के निर्देश पर…

Read More

पटमदा में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, 86 प्रतिशत धान की हुई रोपनी Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में पर्याप्त मात्रा में हुई बारिश की वजह से इस वर्ष हुई धान की खेती ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉड तोड़ दिया है। कृषि विभाग की ओर से पटमदा प्रखंड में 86.5 प्रतिशत जबकि बोड़ाम में 84.7 प्रतिशत धान की रोपनी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसके बावजूद कई जगहों में अब भी धान रोपनी का कार्य जारी है। पिछले दो माह से हो रही लगातार बारिश के कारण इस वर्ष किसानों ने दोन एक व दो में सात…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में नशीली पदार्थ के दुरुपयोग पर जागरूकता शिविर Patamda: गुरुवार को पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागर में इनर व्हील क्लब, जमशेदपुर पश्चिम की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इनर व्हील क्लब की जिला सचिव निभा मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारियां दी। इससे पूर्व कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण पद महतो ने क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष सरवर हुसैन, सौरव महतो, राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी शाश्वती…

Read More

बोड़ाम के गागीबुरु में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही कच्ची सड़क Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के गागीबुरु गांव के डांगार टोला की कच्ची सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पिछले करीब 2 माह से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई है और ग्रामीणों को पैदल चलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल चलने के लिए चप्पल व जूते हाथ में लेकर पार होना पड़ता है जबकि साइकिल को कंधे पर लेकर गांव से बाहर निकलना…

Read More

पटमदा में बारहा दिशोम माझी परगना ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि Patamda: राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सह घोड़ाबांधा के माझी बाबा रामदास सोरेन को बारहा दिशाेम माझी परगना महाल की ओर से गुरुवार को पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में एक शोक सभा आयोजित कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकारी माझी परगना कमलाकांत मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रख कर स्व रामदास सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मारांग बुरू से प्रार्थना की गई। मौके पर मुख्य रूप से परगना ललित मुर्मू, विधायक…

Read More

पटमदा के लावा निवासी युवक 20 दिनों से लापता, सनहा दर्ज हाराधन सोरेन (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के ग्राम लावा टोला सालबनी निवासी युवक हाराधन मुर्मू पिछले 20 दिनों से लापता है। इस संबंध में उनके बहनोई लखीराम टुडू ने एमजीएम थाना में गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई है। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध गांव के जाहिराटोला निवासी लखीराम टुडू ने बताया कि उसका साला हाराधन पिछले करीब एक माह से उनके घर पर ही रहता था। वह पटमदा थाना में दर्ज एक कांड का प्राथमिकी अभियुक्त है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह उसी मामले में…

Read More

प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की दिव्यांग मेधावी छात्रा समाप्ति महतो समेत पटमदा के 5 विद्यार्थी सम्मानित धालभूमगढ़ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम एनईपी 2020 की 5वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ आयोजन Patamda: अखिल भारतीय शिक्षा समागम एनईपी 2020 की 5 वीं वर्षगांठ के मौके पर बुधवार को माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण दिव्यांग विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। धालभूमगढ़ के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड से कुल 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इनमें से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा समाप्ति महतो बहुत ही अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम के…

Read More

टीबी अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत संस्कृति फाउंडेशन ने बच्चों को दी लक्षण और बचाव की जानकारी Jamshedpur: झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जुगसलाई के आरपी पटेल स्कूल में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बुधवार को एक्टिविटी के माध्यम से लक्षण और बचाव से संबंधित जानकारी बच्चों को फाउंडेशन की मास्टर ट्रेनर रानी मेहता द्वारा दी गई। बताया गया कि समय से टीबी का इलाज कराए जाने से इसे रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की जा सकती है। रोग से बचाव के लिए ध्रुमपान से बचना चाहिए। पीड़ित…

Read More

बेलटांड़-जोड़सा पथ पर आवागमन हुआ खतरनाक, रोज हो रहे हादसे देवेंद्र कुंभकार Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बेलटांड़ चौक से बांसगढ़ होते हुए जोड़सा तक करीब 10 किमी सड़क भारी बारिश के बाद इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क पर पिछले करीब 4 वर्षों पूर्व सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ था लेकिन ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरते जाने से यह सड़क अपना अस्तित्व खो चुकी है और इस पर आवागमन खतरनाक हो गया है। इस सड़क पर कालीकरण की परत पूरी तरह उखड़ जाने से उसके नीचे मौजूद स्लैग का दाना बाहर आ गया है। इसके कारण…

Read More

पटमदा में पशुपालन विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को पटमदा प्रखंड परिसर स्थित लावा पंचायत भवन सभागार में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुमन विश्वास द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रचार-प्रसार, पशुधन को आधुनिक तरीके से प्रबंधन तथा पशु बीमा से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन व जिला से आए पशु चिकित्सक डॉ. आशुतोष मांझी, डॉ. राजेश कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के बीपीएम, एफपीओ राजेश…

Read More