- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर दंतैल हाथी ने किया हमला, गंभीर Gurabanda (S. Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बनमाकड़ी पंचायत अंतर्गत स्वर्गछिड़ा में दंतैल हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की है। स्वर्गछिड़ा निवासी अतुल बेरा (70) शौच के लिए स्वर्णरेखा नदी के किनारे गए थे। इस दौरान झाड़ियों में छुपे हाथी ने उनपर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक हाथी ने उनकी छाती पर दांत गड़ा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथी ने बुजुर्ग को दांत से उठाकर फेंक दिया। जिसके कारण उनकी छाती पर दांत से गंभीर…
पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाने में जमीन विवाद के 7 मामले निष्पादित, 5 प्रक्रियाधीन Patamda : उपायुक्त के निर्देशानुसार भू-विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं समन्वित समाधान को लेकर गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थाना परिसर में सीओ व संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अंचल सह थाना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पटमदा थाना परिसर में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी करमपाल भगत के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए लंबित 3 मामलों का समाधान किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, मुखिया व ग्राम प्रधान उपस्थित थे। जबकि कमलपुर थाना में सीओ…
झारखंड छात्र मोर्चा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन राज्य के 9 विश्वविद्यालयों में कुलसचिव की नियुक्ति पर रोक लगाने एवं जांच कराने की मांग Jamshedpur: झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल सचिव पप्पू यादव ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल के नाम पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके माध्यम से मांग की गई है कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलसचिव की नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं जांच कराई जाए। कहा गया है कि झारखंड राज्य में विज्ञापन संख्या 23/2023 के अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की…
विधायक प्रतिनिधि ने बीआरपी के साथ की बैठक, नए स्कूल भवन निर्माण हेतु चर्चा Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र जाल्ला में बीआरपी अवनी कुमार महांती के साथ बैठक करते हुए पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के जर्जर स्कूल भवनों की सूची प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने नए भवनों के निर्माण हेतु चर्चा की। टुडू ने कहा कि इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन व विधायक मगंल कालिंदी से मिलकर प्राथमिक विद्यालय बिड़रा, प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ू , प्राथमिक विद्यालय लड़ाईडूंगरी, प्राथमिक विद्यालय मेघादह, प्राथमिक विद्यालय जामडीह एवं डीपीईपी रसिकनगर में…
ठनठनी घाटी में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार टीएमएच में भर्ती Patamda: टाटा – पटमदा मुख्य सड़क के बीच ठनठनी घाटी में गुरुवार को शाम करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में पटमदा के लोवाडीह गांव निवासी बाइक सवार युवक भगत गोराई के दाएं पैर की हड्डी टूट गई। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने टीएमएच में भर्ती कराया है। इस संबंध में घायल युवक के भाई वनमाली गोराई ने बताया कि भगत जमशेदपुर से ट्रैक्टर का सामान खरीद कर बाइक…
योग सम्राट अंशू सरकार ने अरिजीत सरकार को योगा लवर मानव सेवा सम्मान से किया सम्मानित हर बार की तरह अरिजीत ने अपने सम्मान को किया टीम के सदस्यों के नाम समर्पित Jamshedpur: आप कर्म करते जाओ फल की चिंता न करो, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार अपने सदस्यों को साथ लेकर 1994 से निभा रहे हैं। हर दिशाओं में मानव कल्याणकारी कार्य के चलते आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक एक अलग पहचान बनाई। न चाहते हुए भी इसका फल यानी सम्मान संस्था को निरंतर मिल रहा।…
उपायुक्त के आदेश पर 24 घंटे के अंदर लावा में लगा ट्रांसफॉर्मर Patamda : पटमदा के लावा पेट्रोल पंप के सामने एक माह के अंदर दूसरी बार 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से लोग परेशान थे। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलने पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विश्वनाथ महतो ने जिले के उपायुक्त को एक पत्र लिखकर व्हाट्सएप मैसेज किया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के जीएम को आदेश दिया। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया इससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताते हैं कि…
पटमदा एवं बोड़ाम के पंचायत प्रतिनिधि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल Patamda : अनुसूचित क्षेत्रो में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान चाईबासा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया गया है। पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग के आदेशानुसार पटमदा प्रखंड के चार प्रतिभागी लावा पंचायत के मुखिया कानुराम बेसरा, वार्ड सदस्य बुध्देश्वर मुर्मू, लावा के ग्राम प्रधान बृंदावन दास व ग्राम सभा मोबिलाइजर उत्तम कुमार महतो शामिल हुए हैं। इसके अलावा बोड़ाम प्रखंड से मुखिया अजब सिंह व ग्राम सभा मोबिलाइजर जन्मेंजय महतो शामिल हैं।
बोड़ाम के दामोदरपुर में 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब, ग्रामीण परेशान Patamda: बोड़ाम प्रखंड की भूला पंचायत के दामोदरपुर गांव में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ है। इससे 50 परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के युवा जनक सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से मोटर पंप से पानी निकलना बंद हो गया है और गांव के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में गांव में बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी एवं मच्छरों से रातों की नींद हराम…
बोड़ाम के युवक पर उलीडीह क्षेत्र में बाइक चोरी का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडरुबासा से एक जुलाई को हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बोड़ाम थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बोड़ाम थाना अंतर्गत चिरुडीह गांव निवासी शंकर तंतुबाइ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की घटना शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित गुडरूबासा की है। पीड़ित…
