- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा -डिमना मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों की परेशानी बढ़ी Patamda: पटमदा से डिमना लेक व अलकतरा फैक्ट्री के रास्ते जमशेदपुर के लिए आवागमन करने वाले लोगों की बारिश के बाद परेशानी बढ़ गई है। खासकर दुपहिया वाहन सवारों के लिए सड़क पर जमा पानी दुर्घटना का कारण बन रहा है। इसके अलावा जरा सी भी असावधानी से कपड़े गंदा होना आम बात है। राहगीरों का कहना है कि पानी की निकासी हेतु पूर्व में की गई व्यवस्था बंद हो जाने से पिछले कई महीनों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। पथ निर्माण विभाग की ओर से…
खेतों में लबालब भर गया पानी, लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त Patamda: मंगलवार को राज्य के अन्य इलाकों के साथ ही पटमदा क्षेत्र में भी मानसून आ गया है। पहली बारिश मंगलवार से लगातार बुधवार को भी जारी रही और इस दौरान पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में स्थित निचली जमीन पर पानी लबालब भर गया है। स्थानीय किसानों के अनुसार धान की रोपनी के लिए भी यह पानी काफी कारगर साबित होगा लेकिन क्षेत्र के अधिकांश किसान अभी तक नर्सरी तैयार नहीं कर पाए हैं। सूचना के मुताबिक अभी तक 25 प्रतिशत से अधिक किसान तो…
লেখক সুনীল কুমার দে এর একটি মর্মস্পর্শী নিবেদন : আসুন সবাই একটু বাংলা ভাষার কথা ভাবি ও কিছু করি Jamshedpur: আমরা সবাই বাংলা ভাষী, বাংলায় কথা বলি অর্থাৎ আমাদের সবার মাতৃভাষা বাংলা কিন্তু আমরা নানা বর্ণের, নানা জাতের ও নানা ধর্মের মানুষ। কিন্তু ভাষার মঞ্চে আমরা সবাই এক। আমাদের রুচি আলাদা, পরিধান আলাদা, রীতি নীতি আলাদা কিন্তু ভাষার ক্ষেত্রে আমরা সবাই বাঙালী। আমরা বিভিন্ন ধর্ম কে মানি, আমাদের নানা মত, নানা পথ, নানা সম্প্রদায় কিন্তু আমরা এক ভাষার ক্ষেত্রে আমাদের সবার মাতৃভাষা বাংলা। আমরা বিভিন্ন রাজনৈতিক, সামাজিক, সাংস্কৃতিক, সাহিত্যিক, ধার্মিক সংস্থার সাথে যুক্ত কিন্তু সবার আগে আমরা বাঙালী যেহেতু আমাদের…
गरीब मेधावी छात्रों के लिए वरदान है विद्याधन छात्रवृत्ति, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन Patamda: सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन की विद्याधन छात्रवृत्ति की योजना गरीब मेधावी छात्र – छात्राओं के लिए वरदान साबित होने लगी है। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला समन्वयक सह पटमदा के लावा निवासी छात्र प्रदीप प्रमाणिक ने बताया कि इंफोसिस के पूर्व सीईओ एसडी शिबूलाल और कुमारी शिबूलाल द्वारा सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन के माध्यम से विद्याधन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत 2022 में की गई थी। इस योजना से पूर्वी सिंहभूम जिले के 75 विद्यार्थी तीन सालों के अंदर लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा…
दलमा वन भूमि क्षेत्र में तीन अतिक्रमित मकानों को वन विभाग ने तोड़ा Patamda : इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत आने वाले बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में मंगलवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। वन भूमि क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए तीन मकानों को तोड़ दिया गया। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में बोड़ाम सीओ रंजीत कुमार रंजन, दलमा की वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) अपर्णा चंद्रा, बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारी व फॉरेस्ट गार्ड मौजूद थे। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के अंतर्गत अधिसूचित वन भूमि में अतिक्रमण कर सुनील किस्कू, अरुण किस्कू व लेदु…
प्रशासनिक हस्तक्षेप से 40 दिनों बाद खुला केंदडीह आंगनबाड़ी केंद्र का ताला Patamda: पटमदा की दिघी पंचायत के केंदडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन से उत्पन्न विवाद के कारण बीते बंद ताले को करीब 40 दिनों बाद सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने फिलहाल खुलवा दिया। आंगनबाड़ी केंद्र के जमीनदाता परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से बीते 8 मई को तालाबंदी की गई थी। जिससे बच्चों के पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन आदि जरूरी कार्य सेविका के घर पर ही चल रहा था। इस मामले में सेविका एवं सहायिका द्वारा शिकायत किए जाने पर धालभूम एसडीओ के निर्देशानुसार…
बनकुंचिया में आम तोड़ने को लेकर विवाद के बाद छोटे भाई की कर दी हत्या, मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकुंचिया गांव में सोमवार को दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना में छोटे भाई की मौत होने के बाद देर रात मृतक तपन महतो की मां चेपी महतो के बयान पर कमलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि तपन अपने दोनों बेटों के साथ जमशेदपुर में किराए के मकान में रहता था और वह एक इलेक्ट्रिक दुकान चलाता था। उसकी पत्नी…
समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने पति के नाम शिविर आयोजित कर किया 62 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने अपने पति स्वर्गीय दिलीप कुमार भट्टाचार्य की याद में मंगलवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस संबंध में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि आज अल्पना भट्टाचार्य का वैवाहिक वर्षगांठ भी है। इस दिन को सिर्फ और सिर्फ मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए रक्तदान शिविर एवं जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम यानी अंत्योदया भवन परिसर में रह रहे 50 पीड़ित…
बोड़ाम के दो छात्रों का एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में चयन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला के नौवीं कक्षा के छात्र जन्मेंजय महतो और दसवीं के दीपक कुमार महतो का चयन एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में हुआ है। इसकी जानकारी सोमवार को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की ओर से ईमेल के माध्यम से दोनों विद्यार्थियों को दी गई है। अब दोनों छात्रों को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की ओर से 15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। बताते हैं कि इस स्कॉलरशिप में चयन के लिए सबसे पहले पात्रता मानदंड के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाती है,…
पटमदा में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित, सांसद ने गिनाई उपलब्धियां Patamda: पटमदा के डाक बंगला भवन परिसर में सोमवार को भाजपा पटमदा मंडल की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने की। बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सभा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। मौके पर सांसद ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार ने 55 सालों में जो…
