- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा के बांगुड़दा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा आदर्श ग्राम में मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। उसे हाथ एवं पैर के अलावा सिर पर आंशिक चोट है। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में समाजसेवी अबोध कालिंदी ने बताया कि शंकर पार्वती नामक बस धनबाद या पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार लोग काटिन बाजार से अपने घर बंगाल लौट…
बोड़ाम में एक और चोरी, इस बार टीएसएफ ऑफिस का ताला तोड़कर बैटरी इनवर्टर ले गए चोर Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव के बड़डीह टोला स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के ऑफिस में रविवार रात को अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी शंकर कच्छप ने बताया कि रात को चोर ऑफिस के मुख्य गेट के ताला को तोड़ने के पश्चात ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे के तालों को तोड़कर कमरे के अंदर रखे बैटरी और इनवर्टर को ले गए। दोनों सामानों की कीमत लगभग 35 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि अज्ञात…
पटमदा के डायरिया प्रभावित जामडीह में मेडिकल टीम ने लगाया शिविर Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत जामडीह गांव में पिछले करीब एक सप्ताह पूर्व डायरिया से 9 लोग बीमार थे और उनका इलाज नर्सिंग होम व सरकारी अस्पताल में चल रहा था। प्रभावित गांव में सोमवार को पटमदा सीएचसी की ओर से दूसरी बार शिविर लगाया गया। शिविर में 50 लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। मौके पर आईडीएसपी पदाधिकारी डॉ. असद, पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. क्रिस्टोफर बेसरा, पंकज मल्लिक, ज्योत्सना महतो व कार्तिक महतो शामिल थे। गांव के दौरे पर पहुंचे पटमदा के…
पटमदा के पोकलाबेड़ा में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक गंभीर Patamda: पटमदा क्षेत्र में सड़क दुघर्टना थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कई अब तक जान गवां चुके हैं। ताजा मामला पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़- जोड़सा रोड की है। सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसपर सवार बनकुंचिया गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान सागर महतो का पुत्र दीपक महतो (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने उसे अपनी वाहन से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल…
पटमदा में तेज रफ्तार बाइक टेम्पो से टकराई, तीन घायल, लाइन होटल के बाहर खड़ी कार बनी दुर्घटना की वजह Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी स्थित सोमेन भोजनालय के बाहर तेज रफ्तार बाइक सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक टेम्पो से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि टेम्पो में सवार चालक समेत दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना में टेम्पो एवं बाइक दोनों ही क्षतिग्रस्त हुआ है। घटनास्थल से पुलिस ने टेम्पो एवं बाइक को जब्त कर लिया है। घायलों में बाइक सवार धूसरा…
जलडहर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार को शाम साढ़े 7 बजे जलडहर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्टर मार दी। इससे बाइक एवं कार दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क से करीब 30 फीट दूर जा गिरा जबकि उसकी बाइक भी 10 फीट दूर फेंका गया। बाइक सवार की पहचान कमलपुर गांव निवासी तापस महतो (26…
बकरीद को लेकर बेलटांड़ में सजा बकरों का बाजार, सर्वाधिक 51 हजार में बिका कालू Patamda: मुस्लिम समुदाय के बकरीद का त्योहार के मद्देनजर रविवार को पटमदा के बेलटांड़ बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में 10 हजार से लेकर 51 हजार रुपए तक में बकरों की बिक्री हुई। इसमें 100 किमी से भी अधिक दूरी के लोगों ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। पटमदा के लोवाडीह निवासी अनिल गोराई के 2 खस्सी को बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) के व्यापारी ने 88 हजार में सुबह – सुबह खरीद लिया। उनमें से एक खस्सी चाईबासा जैंतगढ़ से आए हसमत हयात ने सर्वाधिक 51 हजार रुपए…
पटमदा कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व भवतारण महतो की जयंती पर चित्र का अनावरण Patamda: पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सचिव रहे स्व भवतारण महतो की 97वीं जयंती के मौके पर रविवार को इंटर कॉलेज जाल्ला के परिसर में उनके चित्र का अनावरण पटमदा उत्तरी – 02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू मौजूद थे। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि मंच पर काफी अनुभवी लोग मौजूद हैं।…
जिले की टॉप टेन सूची में शामिल बांगुड़दा की छात्रा सोनाली नर्सिंग में बनाना चाहती हैं करियर Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले की टॉप टेन सूची में संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल कर चुकी पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की छात्रा सोनाली महतो ने 451 (90.2 प्रतिशत) अंक लाकर स्कूल की दूसरी टॉपर भी बनी हैं। इसी स्कूल की छात्रा अतोषी मिश्रा 472 (94.4 प्रतिशत) अंक हासिल कर राज्य स्तर पर अपना परचम लहरा चुकी है और जिले की टॉपर हैं। सोनाली के पिता सत्यजीत महतो किसान हैं और माता नमिता महतो गृहिणी हैं। वह पटमदा के…
जिले की टॉप टेन सूची में शामिल अमित 455 अंक लाकर बना विद्यालय टॉपर, डॉक्टर बनने की तैयारी अपनी मां के साथ अमित कुमार महतो। Patamda: जैक की ओर से शनिवार को इंटर के साइंस और कॉमर्स का रिज़ल्ट जारी किया गया। इंटर साइंस में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा का रिज़ल्ट शत प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के टॉपर बने पटमदा बस्ती निवासी अमित कुमार महतो ने 455 अंक लाकर जिले की टॉप टेन सूची में छठा स्थान हासिल किया है। वह ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा)…
