- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
ऑटो चालक का बेटा व एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा का टॉपर राखाल गोराई बनना चाहता है इंजीनियर Patamda: पटमदा के चुड़दा गांव निवासी ऑटो चालक सुभाष गोराई का बेटा राखाल गोराई जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में 470 (94 प्रतिशत) अंक प्राप्त किया है। वह एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा का स्कूल टॉपर बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। दो भाइयों में बड़ा एवं गरीब परिवार से जुड़े राखाल करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से इंटर साइंस की पढ़ाई करना चाहता है और उसका लक्ष्य है इंजीनियर बनने का। राखाल का कहना है कि वह…
लायलम हाई स्कूल की टॉपर व सहिया की बेटी काजल बनना चाहती है आईएएस काजल महतो। Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम की छात्रा एवं पगदा गांव निवासी स्वास्थ सहिया रेखा महतो की बेटी काजल महतो 474 (94.8) अंक लाकर स्कूल के साथ -साथ प्रखंड टॉपर बनी है और जिले की टॉप टेन की सूची में भी जगह बनाई है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के अलावा निःशुल्क कोचिंग देने वाले लायलम निवासी शिक्षक शंकर कच्छप और शंकर सोरेन को देना चाहती है। वह आईएएस अफसर बनना चाहती है और इसके लिए शिक्षक शंकर कच्छप के…
पटमदा के शुभम पात्र और भूमिका मिश्रा स्टेट टॉप टेन में शामिल शुभम कुमार पात्र और भूमिका मिश्रा। Patamda: पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के छात्र शुभम पात्र और भूमिका मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत (487) अंक के साथ स्टेट टॉप टेन में स्थान हासिल किया है। जैक बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के लिए खुशी का पैगाम लेकर आया है। दोनों जिले का संयुक्त टॉपर भी बने हैं। कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राखडीह गांव निवासी किसान हेमंत कुमार मिश्रा की बेटी एवं प्रगतिशील किसान श्रीमंत कुमार मिश्रा की…
आधुनिक तरीकों से सेफ्टी फास्ट और आपदा प्रबंधन आपातकालीन तैयारी का प्रशिक्षण अरिजीत सरकार की शिक्षण शैली से प्रभावित हुए छात्र, कहा- यह हमारे जीवन का यादगार प्रशिक्षण Jamshedpur : जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में प्रति माह आयोजित एवं निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आठ दिनों का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रति माह भारतवर्ष के कोने-कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण के कायल हो जाते हैं और सभी एक स्वर में प्रशिक्षक अरिजीत सरकार के शिक्षण शैली के अभिभूत हो…
पटमदा में सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर परिसर में सोमवार को सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर वट सावित्री की पूजा की। मंदिर कमेटी की ओर से कुछ महीनों पूर्व ही वट वृक्ष के चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराने एवं शिवलिंग की स्थापना के अलावा पूरा परिसर की ढलाई एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाए रखने से इस वर्ष व्रतियों की भीड़ देखी गई। पहली बार दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इसमें मुख्य रूप से…
बोड़ाम में कुत्ते के हमले से एक बकरी की मौत Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में सुधांशु महतो की एक बकरी को सोमवार सुबह 10 बजे तीन-चार की संख्या में आए कुत्तों के झुंड ने हमला करते हुए मार डाला। इससे किसान सुधांशु महतो को लगभग 5 हजार का नुकसान हो गया है। कुछ दिनों से बोड़ाम-पटमदा प्रखंड में कुत्तों के काटने से लगातार लोग घायल हो रहे हैं, लोगों के बाद अब जानवर को कुत्ते का शिकार बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की ओर से आवारा कुत्तों को लाकर बोड़ाम-पटमदा क्षेत्र में छोड़…
नेपाल में आयोजित 11वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने जीते मेडल Patamda : नेपाल के जापा शहर के कंकर शेट्टी टाउन हॉल में आयोजित 11वीं इंटर नेशनल कराटे चैंपियनशिप मयार कप 2024-25 में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा जैसे सुदूर देहात क्षेत्र के युवक-युवतियों ने मेडल जीत कर देश व राज्य का नाम रोशन किया है। 24 व 25 मई को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के युवा वर्ग में 25 से 30 केजी में शुभम कुमार अग्रवाल को कांस्य पदक, 35 से 40 केजी महिला वर्ग में मुगली हेंब्रम को कांस्य पदक एवं 40 से 45…
डालसा ने बोंटा पंचायत के कामगार महिलाओं को दी पॉश एक्ट की जानकारी Patamda: श्रमजीवी महिला समिति की ओर से सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के बोंटा पंचायत सभागार में एक दिवसीय पॉश एक्ट सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बोंटा पंचायत संगठन की सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता गोराई एवं संगठन की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुआ ने विस्तार पूर्वक पॉश एक्ट के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता सायन राय ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात निदान के उपाय…
सीओ की कार्रवाई को खुलेआम चुनौती, अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पुनः मकान बना रहे अतिक्रमणकारी Patamda: बोड़ाम प्रखंड की रसिकनगर पंचायत अंतर्गत बड़ासुसनी गांव के ग्राम प्रधान चतुर्थ नारायण मिश्रा ने सोमवार को बोड़ाम सीओ रंजीत कुमार रंजन के नाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन कार्यालय में सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बड़ासुसनी में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद भी पुनः अतिक्रमण करते हुए अबुआ आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दोषी व्यक्ति पर कारवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने कहा है कि बीते 30 अप्रैल को…
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम पदन माझी (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी चौक पर रविवार की शाम को हुई सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल पदन माझी (37 वर्ष) ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे दम तोड़ दिया। उसके पड़ोसी रवि माझी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका और चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी बाहामणि माझी शव से लिपट कर जोर-जोर से रोने लगी जिससे…
