- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
- बेलटांड़ चौक में मॉडल सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग, समाजसेवी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- स्टोन क्रशर के समर्थन में कांकु गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Author: Kalyan Kumar Gorai
बांगुड़दा प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, गोल्ड स्टार और ओल्ड स्टार प्लेऑफ में पहुंचे Patamda: पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप-ए की चार टीमों—गोल्ड स्टार, ओल्ड स्टार, विस्फोट इलेवन और फेयरलेस इलेवन के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए। लीग चरण में गोल्ड स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं ओल्ड स्टार ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन…
सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन: 5वें दिन महिला मंडली बनी आकर्षण Patamda : पटमदा के लावा सार्वजनिक हरि मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरि परायण संघ के तत्वावधान में आयोजित सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे गांव में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आई महिला कीर्तन…
हरिनाम संकीर्तन के बीच मौका पाकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, घरवालों के लौटने पर पलंग के नीचे छिप गया, पकड़ाया गेंगाड़ा में चोरी के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के गेंगाड़ा गांव में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक गेंगाड़ा गांव का ही रहने वाला है जो फूलचांद महतो के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था, लेकिन भागने के दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया। घटना के समय घर में केवल…
बोड़ाम में वन विभाग के खिलाफ भड़के ग्रामीण, ग्राम सभा की बैठक में वन विभाग के प्रवेश पर रोक की चेतावनी Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के पुनसा गांव के राहेड़गोड़ा टोला में गुरुवार को आदिम जुमिद ग्राम सभा के बैनर तले ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव की मुख्य सड़क सहित अन्य बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डिमना स्थित गेरुवा अलकतरा फैक्ट्री से पुनसा होते हुए आमदापहाड़ी तक प्रस्तावित पक्की सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि…
बांगुड़दा में “परमाणु मॉडल का इतिहास” पर सेमिनार आयोजित Patamda : आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय, बांगुड़दा में गुरुवार को बेसिक कक्षाओं के अंतर्गत “परमाणु मॉडल का इतिहास” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान की शिक्षिका संगिता मुर्मू ने की। उन्होंने परमाणु मॉडल के प्रारंभिक विकास और विभिन्न वैज्ञानिकों के योगदान को सरल एवं सहज भाषा में विस्तारपूर्वक समझाया, जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी हुई। इसके बाद भौतिकी…
पटमदा डिग्री कॉलेज की शासी निकाय बैठक संपन्न, विकास और शैक्षणिक सुधारों पर जोर Patamda: गुरुवार को पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने की। बैठक की शुरुआत कॉलेज के शिक्षाविद् सह सचिव चंद्रशेखर टुडू द्वारा विधायक मंगल कालिंदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। वहीं, प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने विश्वविद्यालय के नव मनोनीत प्रतिनिधि डॉ. नरेश कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार (प्रभारी प्राचार्य एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर) को शासी…
पटमदा में नवनियुक्त बीएसओ अजय टोप्पो ने संभाला पदभार Patamda: प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) अजय टोप्पो ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास से कार्यभार संभाला। रांची जिले के निवासी अजय टोप्पो की नियुक्ति सीजीएल परीक्षा के माध्यम से लगभग दो माह पूर्व हुई थी। जिला मुख्यालय में योगदान देने के बाद उन्होंने आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब पटमदा प्रखंड में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
पटमदा मॉडल स्कूल के अभिभावकों ने डीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, शिक्षकों की मांग पर सौंपा ज्ञापन Patamda: मॉडल स्कूल पटमदा में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को दर्जनों अभिभावक जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। अभिभावकों ने बताया कि गणित, अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है। गणित के प्रतिनियोजित शिक्षक परशुराम राय मार्च 2026 में सेवानिवृत्त…
लावा हरि हाट में गूंजा भक्ति का स्वर, पिंटू दत्ता ने किया हरिनाम का श्रवण Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा गांव में आयोजित सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन (हरि हाट) का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम के तीसरे दिन जमशेदपुर-04 के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए और श्रद्धा भाव से हरिनाम संकीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। हरि हाट में भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्ति…
टैलेंट सर्च एकेडमी की परीक्षा व सम्मान समारोह 5 को Patamda: प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा 5 अप्रैल (रविवार) को प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, बोड़ाम में मेधा खोज प्रतियोगिता परीक्षा सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 08:30 बजे से प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। परीक्षा में चयनित 100 मेधावी विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नेतरहाट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा-2027 की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा…
