- कमलपुर पंचायत मंडप के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
- रसोइया नहीं पहुंची तो बच्चों ने संभाली मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी
- बोड़ाम बाजार की 500 मीटर सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे, ग्रामीण परेशान
- ओड़िया-चिरूडीह में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
- बेलटांड़ में दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए शिशुलाल महतो
Author: Kalyan Kumar Gorai
आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, घंटों जमीन पर पड़ा रहा, परिजनों ने खोजकर गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव निवासी फुदान बास्के के 15 वर्षीय पुत्र साहिल बास्के बुधवार दोपहर गांव के स्कूल परिसर में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर ही जमीन पर पड़े रहे। जानकारी के अनुसार, साहिल पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी का छात्र है। दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद साहिल घर लौट आए और दोपहर करीब 2 बजे अकेले…
दगड़ीगोड़ा में रथयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में मंगलवार को श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने की। बैठक में आगामी 16 जुलाई को दगड़ीगोड़ा जगन्नाथ मंदिर से गोपालपुर मौसीबाड़ी तक निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां तय की गईं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं…
झारखंड आंदोलन के महानायक बाबा को पद्म भूषण सम्मान, गौरव का क्षण : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के महानायक, शोषितों, वंचितों और आदिवासी समाज के मसीहा आदरणीय बाबा को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति को मिला पुरस्कार नहीं है, बल्कि झारखंड की आत्मा, उसकी पहचान और लंबे संघर्ष की मान्यता है। महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने से लेकर अलग झारखंड राज्य के गठन तक बाबा का योगदान ऐतिहासिक और…
अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइक सवार चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा पंचायत मंडप के समीप सात नाला रोड पर सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर बोड़ाम की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी उमेश महतो मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो के माध्यम से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।…
जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा तपन महतो सुब्रत महतो Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा विधानसभा चुनाव के समय से खाली चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के पद को भर दिया गया है। पार्टी ने पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन का विस्तार करते हुए तपन महतो को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सक्रिय एवं संघर्षशील नेता सुब्रत महतो को जिला प्रवक्ता पद से पदोन्नत कर पूर्वी सिंहभूम जिला का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह…
मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान Patamda: हाथीखेदा मंदिर परिसर में लगातार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। नियमित विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण मंदिर परिसर में व्यवसाय करने वाले सैकड़ों दुकानदारों को हर सप्ताह हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली रहने पर भी कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिसके कारण अधिकांश विद्युत उपकरण बंद रखने पड़ते हैं। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में व्यावसायिक उपभोक्ता होने के बावजूद स्थिति में…
पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका Patamda: प्रखंड क्षेत्र में मकानों पर जनजागरूकता संदेशों से युक्त नेम प्लेट लगाने के अभियान को लेकर विवाद गहरा गया है। लावा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने नेम प्लेट लगाने पहुंचे एक युवक को घंटों रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की सहमति के प्रत्येक परिवार से 50 रुपये की कथित वसूली की जा रही है। जानकारी के अनुसार, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति सहित अन्य…
पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी गांव में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक फूस (पुआल) के मकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। बताया जाता है कि घर में सो रहे निर्मल सिंह के परिजनों को तेज गर्मी का एहसास होने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो मकान की पुआल की छत में अज्ञात कारणों से आग लग चुकी थी और देखते ही देखते आग…
53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड Patamda : रांची में आयोजित बीस्ट क्लासिक एस-4 पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बोड़ाम प्रखंड के गुगलुबनी गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नीलकमल महतो के पुत्र भूपेश कुमार महतो…
आवारा सांड़ के आतंक से सहमे ग्रामीण, बिड़रा में घायल किसान टीएमएच में भर्ती Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा गांव में एक आवारा सांड़ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सांड़ के हमलों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय में उक्त सांड़ आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। ताजा घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे की है। बिड़रा टोला डांगा निवासी शिशुलाल महतो बैलगाड़ी से खेत में गोबर खाद लेकर जा रहे थे। इसी दौरान…
