बरसात में स्वच्छता अभियान के तहत सोमायझोपड़ी में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमायझोपड़ी में शुक्रवार को दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से बरसात के मौसम में स्वच्छता एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर बस्तीवासियों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। नालियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से ब्लीचिंग पाउडर के इस्तेमाल से मच्छरों एवं कीटाणुओं के पनपने पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है।
महाबीर मुर्मू ने बस्तीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम संभव है और फाउंडेशन का उद्देश्य हर घर को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखना है। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, लक्ष्मी सोय, बहादुर किस्कू, नरेश सोय, भारत जोरा, दुर्गा प्रसाद हांसदा, बनारस दास, कारू सोरेन, कृष्णा पात्रो, संजीत हेंब्रोम, रतिलाल हेंब्रोम, मृत्युंजय यादव, किशुन मार्डी, पिंटू प्रसाद, बिरसिंह अलडा, लक्ष्मी बारी, प्यारी हैसा, जानकी हेंब्रोम, चंदमणि अल्डा, जेमा सिंकू, अशोक पात्रो, मनुआ सिंह, गणेश सुंडी, मोहन सोय, विशाल हेंब्रोम, रोहित हेंब्रोम, प्रधान तीयु सहित फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।



