डुमरिया में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, प्रशासनिक भवनों से लेकर विद्यालयों तक शान से लहराया तिरंगा
Dumariya: प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा ने बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू और सीओ पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया।
डुमरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा प्रभारी डॉ. पाराव माझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी पूरे मान-सम्मान के साथ झंडोत्तोलन किया गया, जहां राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ।








