कल्याण गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Jamshedpur : कल्याण गुरुकुल, जमशेदपुर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पिंटू दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गुरुकुल के छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।








