- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
रांची के हिंदपीढ़ी से लापता दोनों लड़कियां कर्नाटक से मिली Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियां कर्नाटक से बरामद कर ली गई हैं। रांची पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले…
पटमदा के काशीडीह गांव में गाजे बाजे के साथ किया टुसू भांसान Patamda : पटमदा प्रखंड के काशीडीह समेत विभिन्न गांवों के कुंवारी कन्याओं ने मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर धान स्वरूपा टुसू का भांसान (विसर्जन) विभिन्न जलाशयों में कर दिया। काशीडीह गांव में गाजे बाजे के साथ कन्याओं ने विसर्जन जुलूस निकाला जो लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा। इसके बाद सभी कन्याओं ने मकर स्नान किया। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण विश्वनाथ महतो ने बताया कि एक महीने तक छोटी-छोटी कन्याएं अगहन संक्रांति के दिन टुसू थापन (स्थापित) करती हैं और एक महीने तक…
भिलाई पहाड़ी में टुसू मेला आयोजित, मंत्री रामदास सोरेन ने विवेक गोराई को दिया पहला पुरस्कार मंगलवार को भिलाई पहाड़ी में टुसू पर पहला पुरस्कार देते मंत्री रामदास सोरेन Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाई पहाड़ी हाट मैदान में मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित विशाल टुसू मेला में पहला पुरस्कार के रूप उलीडीह निवासी विवेक गोराई को बतौर मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के हाथों 15 हजार 500 रुपए का पहला पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य टुसू पर डेढ़ हजार से लेकर 14 हजार तक का पुरस्कार कमेटी की ओर से दिया…
दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की स्वर्णरेखा नदी में डुबने से मौत, पुलिस कर रही जांच Gurabanda : मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए एक युवक की मौत पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान श्यामसुंदर थाना क्षेत्र के इंदबनी गांव के मुख्य टोला का निवासी छोटराय मुंडा के 24 वर्षीय पुत्र शुभेंदु मुंडा के रूप में की गई है। वह अपने 10 दोस्तों के साथ भाखर पुल के पास नहाने गया था। उसके दोस्तों ने बताया कि शुभेंदु मोबाइल से बात कर रहा था। बाकी…
राज्यपाल से मिले कुड़मी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने की टुसू परब को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग
राज्यपाल से मिले कुड़मी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने की टुसू परब को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग Jamshedpur : मंगलवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलने पहुंचे कुड़मी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें कुड़मालि नव वर्ष और टुसू परब की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टुसू और पीला गमछा भी भेंट किया गया। इस संबंध में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंदन महतो ने बताया कि यह एक सुंदर और सार्थक मुलाकात थी जिसमें कुड़मालि नव वर्ष और टुसू परब की शुभकामनाओं के साथ-साथ हमारे समुदाय की समृद्ध संस्कृति का भी आदान-प्रदान…
रांची से लापता हुईं सगी बहनों के मामले में राहत भरी खबर, पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द खुलासा होने की उम्मीद Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से 11 जनवरी को लापता हुई दो सगी बहनों रहनुमा परवीन (20) और अमरीना परवीन (18) के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस को जांच…
सब्जियां हुईं सस्ती तो मंईयां सम्मान व पेंशन पर टिकी थी निगाहें, सरकार ने किया निराश, बड़ा सवाल- बिन “मनी” अब टुसू परब कैसे मनी ? Patamda: सब्जियों की खेती के लिए प्रसिद्ध पटमदा क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों पूर्व से ही फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर और बैगन जैसी प्रमुख सब्जियां सस्ती हो गईं। इससे किसानों की लागत पूंजी भी नहीं निकली। ऐसे में झारखंड का सबसे बड़ा त्योहार टुसू परब व मकर संक्रांति को लेकर प्रत्येक परिवारों में होने वाले खर्च जुटाना मुश्किल हो गया। हताश, निराश कृषि कार्य से जुड़े क्षेत्र के सैकड़ों परिवार ऐसे होंगे जिनके…
रेलवे जोनल कमेटी की बैठक में जीएम के समक्ष सांसदों ने उठाए मुद्दे, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पत्रकारों से कहा – यात्री सुरक्षा के विषय पर कोई चर्चा नहीं Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल कमेटी की बैठक सोमवार सुबह जमशेदपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित वेब इंटरनेशनल में हुई। बैठक में चक्रधरपुर व रांची डिवीजन के 19 सांसदों को आमंत्रित किया गया था लेकिन मात्र नौ सांसद ही बैठक में सम्मिलित हुए। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओरांव व राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी जैसे बड़े नाम इस बैठक से…
जुगसलाई के पूर्व प्रत्याशी कार्तिक मुखी को भारत आदिवासी पार्टी के युवा मोर्चा की कमान Jamshedpur: भारत आदिवासी पार्टी की टिकट पर जुगसलाई विधानसभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ चुके कार्तिक मुखी को उनका सक्रियता को देखते हुए भारत आदिवासी पार्टी की युवा मोर्चा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को रांची के करम टोली चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन, राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर तिर्की, कुन्दरसी मुंडा, अजय भट्टकुंवर, सुरेंद्र लिंडा व सुन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में मनाई गई स्वामी जी की जयंती Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वामी जी के कथनों को स्लोगन के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय की छात्रा हेमंती सिंह ने स्वामी जी के कथन “उठो जागो और तब तक रुको मत जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए” को उद्धृत किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा…
