- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
बंगाल पुलिस की मदद से पकड़ाया पिकअप वैन, चालक गिरफ्तार बंगाल पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद पिकअप वैन का चालक व उसका साथी एवं इनसेट में वैन (JH 05AM- 1362) Patamda: सोमवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बनडीह मोड़ के समीप बाइक सवार को धक्का मारने के बाद पिकअप वैन को लेकर भाग रहा चालक शाम करीब 4 बजे पश्चिम बंगाल के बराबाजार थाना की पुलिस की मदद से बेड़ादा में पकड़ा गया। बताते हैं कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद उसका मालिक सह चालक बोड़ाम के ही बोंटा गांव निवासी दयामय महतो काफी तेज रफ्तार से भागने…
अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा, पटमदा निवासी युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी व बेटी गंभीर Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बनडीह मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में उसकी पत्नी व बेटी गंभीर है। बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित एक पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे उसपर सवार तीनों घायल हो गए और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीग्राम गांव निवासी मंगल टुडू (35) के रूप…
स्वर्णरेखा नदी पार कर चाकुलिया वन क्षेत्र पहुंची ओड़िशा की बाघिन “जिन्नत’’ चाकुलिया का जंगल व बाघिन की सांकेतिक तस्वीर Gurabanda (Sanat Kumar Pani): पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा वन क्षेत्र से बाघिन जिन्नत चाकुलिया रेंज के नयाग्राम बेनसोल जंगल की और चली गई है। ओड़िशा के वन विभाग की ओर से बाघिन का नाम जिन्नत रखा गया है। फॉरेस्ट गार्ड अभिलाष महतो के मुताबिक जीपीएस ट्रैकर की मदद से लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाघिन के करेंट लोकेशन को ट्रैक किया गया है। बाघिन गुड़ाबांदा रेंज से चाकुलिया रेंज में प्रवेश कर चुकी है।…
बहरागोड़ा ‘ए’ को 4 विकेट से हराकर पटमदा ने खोला जीत का खाता पटमदा टीम के खिलाड़ी सौमिक मंडल, महेश्वर दास व मैन ऑफ द मैच उद्धव मिश्रा। Patamda: बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में रविवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 17वां विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग चरण का मैच बहरागोड़ा ‘ए’ और पटमदा प्रखंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पटमदा टीम टॉस जीतकर बहरागोड़ा ‘ए’ टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बहरागोड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खो कर 188 रन बनाई। जिसमें बल्लेबाज…
गुड़ाबांदा के अर्जुनबेड़ा में किया जा रहा सफेद पत्थर का अवैध खनन Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के वन क्षेत्र के पास सरकारी जमीन पर सफेद पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय पत्थर कारोबारियों के द्वारा सफेद पत्थर का सप्लाई बड़े पत्थर माफिया को किया जा रहा है। प्रखंड के अर्जुनबेड़ा में सड़क किनारे ही सफेद पत्थर का खनन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वन क्षेत्र में भी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद पत्थर को जमा किया गया है। कई स्थल पर सफेद पत्थर का स्टॉक देखा जा सकता है। इसके साथ-साथ डोंगादह वन…
डहरे टुसू परब को लेकर कुड़माली भवन लोवाडीह में बैठक संपन्न, पटमदा से 25 हजार लोगों को शामिल करने की तैयारी पटमदा में बैठक के बाद मंच के सदस्य Patamda : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित डहरे टुसू परब की तैयारी बैठक रविवार को पटमदा के लोवाडीह स्थित कुड़माली भवन में हुई। 5 जनवरी को डिमना से आमबागान तक आयोजित इस परब में पटमदा क्षेत्र के 36 छऊ नृत्य टीम, 6 करम टीम और 15 टुसू नृत्य की टीमें भाग लेंगी। मौके पर मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित…
पटमदा में कराटे प्रशिक्षुओं की हुई बेल्ट ग्रेडिंग पटमदा के जाल्ला में प्रशिक्षुओं के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। Patamda : पटमदा मध्य विद्यालय, जाल्ला के परिसर में सोरिन रियू मत्सुव्यासी कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं की बेल्ट ग्रेडिंग कराई गई। इस संबंध में पटमदा प्रखंड के प्रशिक्षक पंचानन महतो ने बताया कि संस्थान के नियमानुसार हर चार महीने के अंतराल में बालक – बालिकाओं की बेल्ट ग्रेडिंग की जाती है। रविवार को आयोजित टेस्ट में ब्राउन बेल्ट से मनीषा महतो, उज्ज्वल महतो, कांचन कुमार सिंह व मोनिका महतो शामिल हुए। जबकि पर्पल बेल्ट से संजय…
ब्रेकिंग न्यूज: ओड़िशा के सिमलीपाल से गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में पहुंची बाघिन, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा पहुंची ओड़िसा के वन विभाग की टीम, इनसेट में बाघिन के पैरों के निशान व बाघिन की सांकेतिक तस्वीर Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : ओड़िशा के सिमलीपाल वन क्षेत्र से एक मादा बाघ भागकर गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में आ गई है। बाघिन के आने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग के मुताबिक एक मादा बाघ बालिजुड़ी पंचायत के लाड़काबासा-पांड्रापाथर क्षेत्र में ट्रैक किया गया है। कुछ समय से जीपीएस सिस्टम से कनेक्ट…
पटमदा में नाबार्ड के डीजीएम ने आधुनिक कृषि के लिए युवाओं को किया प्रेरित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल युवा Patamda : टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलेपमेंट माचा के सभागार में चल रहे 5 दिवसीय युवा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को झारखंड जोन नाबार्ड के डीजीएम गौरव कुमार और पूर्वी सिंहभूम की डीडीएम यश्मिका बास्के उपस्थित हुए। इस दौरान बोडाम, पटमदा और गुड़ाबांदा प्रखंड के युवाओं को आधुनिक कृषि, सब्जी व कृषि बाजार के माध्यम से अधिक उपज और मुनाफा के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण के साथ ही वित्तीय सहायता के लिए जानकारी दी गई। प्रशिक्षण…
पटमदा में पशु चिकित्सालय का विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास, कहा – चलंत पशु चिकित्सालय के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर 1962 Patamda: राज्य सरकार के पशुपालन विभाग से स्वीकृत पशु चिकित्सालय निर्माण योजना का शिलान्यास रविवार को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पटमदा प्रखंड मुख्यालय परिसर में नारियल फोड़कर किया। करीब 22 लाख रुपए की योजना के तहत भवन में एक हॉल, चिकित्सक का चैंबर, स्टोर रूम आदि का निर्माण किया जाएगा। मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, बाबलू रूहिदास, सिजेन हेंब्रम, बापी दास, सुजीत कुमार महतो, स्वपन महतो, आशुतोष महतो, पसंस नवधन उर्फ सुधीर हांसदा व पशुपालन…
