पटमदा में कॉमरेड सुनीति मुदी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पुस्तक का विमोचन
Patamda : पटमदा की दिवंगत कॉमरेड सुनीति मुदी की स्मृति में रविवार को काटिन स्थित सामुदायिक भवन में सुकुमार दत्त की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ की। सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड डॉ. मदन सरकार ने सुनीति मुदी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सुनीति मुदी को जानते थे। उनके अनुसार, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मानबाजार निवासी रही सुनीति मुदी बेहद सादगीपूर्ण, निस्वार्थ और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं।
इस अवसर पर सुनीति मुदी के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उप मुखिया गोपाल गोराई, पंचानन दास, भीष्मनाथ महतो, शरत सिंह सरदार, जगदीश प्रसाद मंडल, संदीप मिश्रा, नरेश महतो, अमृत महतो, धूमकेतु सबर, आशा बॉक्सी, कुशध्वज महतो, आशालता मुर्मू, गीता मुदी, कनिका महतो, प्रो. अब्दुल मुजफ्फर मंडल, आलीम सरदार आदि लोग उपस्थित थे।



