Author: Kalyan Kumar Gorai

आचार संहिता उल्लंघन मामले में जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी को जमानत Patamda: वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ाम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा एक विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के विलंब से पहुंचने और कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक चलने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में बोड़ाम थाना में जयराम कुमार महतो एवं जुगसलाई विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी रहे विनोद स्वांसी के विरुद्ध सरकारी आदेशों के उल्लंघन और निर्धारित नियमों का पालन…

Read More

बीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश Patamda: पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, मनरेगा, मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जन वितरण प्रणाली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण-दाखिल खारिज तथा आपदा सहायता समेत कई योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने…

Read More

बोड़ाम के चामीडीह में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार Patamda : अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने सोमवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामीडीह गांव में छापेमारी कर 50 बोतल बीयर बरामद की। बरामद बीयर की बोतलों पर “फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली” अंकित था। सहायक आयुक्त उत्पाद, जमशेदपुर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान छापेमारी दल ने मौके से शराब विक्रेता रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम…

Read More

पटमदा में खराब जलमीनारों की मरम्मत की मांग, विनोद स्वांसी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: कुमीर पंचायत समेत पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में महीनों से खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने सोमवार को बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि कुमीर पंचायत के कोचाकुल्ही और सबरटोला गांवों में जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पटमदा प्रखंड के कई अन्य गांवों…

Read More

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुकान में घुसने पर घंटों बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई लोग घायल Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार के एक दुकान में घुसने पर दुकानदार को भारी नुकसान हुआ जबकि इस घटना में दो बच्चों समेत दुकानदार सुकु महतो बाल – बाल बचे। लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के पास एक बाइक को टक्कर मारने और बाइक सवारों के साथ कथित मारपीट करने के बाद जमशेदपुर की ओर लौट रही कार लोवाडीह गांव में अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों…

Read More

पहाड़पुर पंचायत भवन में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित Patamda : बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सभागार में शनिवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया अजब सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में किसानों एवं पशुपालकों को गाय, भैंस, बकरी एवं भेड़ पालन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पशुओं की उन्नत नस्लों की पहचान, उचित देखभाल, आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, संक्रामक रोगों की रोकथाम, उपचार तथा नियमित टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में प्रशिक्षक के…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, पौधा वितरण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित Patamda : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेस्ट (बीईएसटी) एवं शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिड़रा संसद भवन, पटमदा में वृक्षारोपण, फलदार पौधा वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल लंबोदर हांसदा के इलाज हेतु मुआवजे की मांग, बोड़ाम थाना के समक्ष चार घंटे धरना Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमाकली गांव में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लंबोदर हांसदा के इलाज के लिए मुआवजा या समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने बोड़ाम थाना परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी के नेतृत्व में आयोजित धरना दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ, जो लगभग चार घंटे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता…

Read More

हलूदबनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बच्चा समेत तीन घायल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के समीप हलूदबनी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में संकोशाई निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं उनकी बाइक पर सवार 9 वर्षीय राघव सिंह सरदार को मामूली चोटें आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार 34 वर्षीय मानगो आजाद नगर निवासी अब्दुल रहमान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सिर…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर बोड़ाम के कोदोगोड़ा में हुआ पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Patamda: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से बोड़ाम प्रखंड की बोंटा पंचायत अंतर्गत कोदोगोड़ा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोंटा पंचायत की मुखिया सुकांति किस्कू उपस्थित रहीं। उनके साथ हलूदबनी ग्राम प्रधान विनय नरेश मुर्मू, इको विकास समिति पगदा के अध्यक्ष सुकुमार बेसरा, बोंटा…

Read More