Author: Kalyan Kumar Gorai

चिरुघुटु में ‘बारहा दिशोम जाहेर गाड़’ का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक रंग में रंगा पूरा इलाका Patamda: बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु स्थित जाहेरस्थान में कल्याण विभाग की ओर से करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ‘बारहा दिशोम जाहेर गाड़’ का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जाहेर गाड़ का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने जाहेरस्थान में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

Read More

बोड़ाम पुलिस ने बकरी व बाइक चोरी के प्रयास में गिरफ्तार दो युवकों को भेजा जेल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव के केंदडीह एवं बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार की देर रात चोरी करने घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि इस घटना में शामिल उसका एक दोस्त फरार हो गया था। मामले में शनिवार को सुबह थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि एक अन्य दोस्त के साथ दोनों एक बाइक पर लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर घूमने…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का किया सम्मान Patamda: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को काटिन स्थित भाजपा के कमलपुर मंडल कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने मधुसूदन महतो को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो,…

Read More

45 करोड़ की लागत से बनेगी 19 किमी सड़क, सांसद विधायक ने किया शिलान्यास पटमदा के कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, बंगाल से जुड़ेंगे लोग Patamda: पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में गोपालपुर से पश्चिम बंगाल सीमा तक बनने वाली 19 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क गोपालपुर से कुमारदा, हुडुम्बिल, हुटुपाथर, बनकुंचिया, कांकु होते हुए दांदुडीह (पश्चिम बंगाल सीमा) तक बनाई जाएगी। लगभग 45…

Read More

गुड़ाबांदा: विधायक ने 1.31 करोड़ की सड़क व साइंस लैब निर्माण का किया शिलान्यास दुर्गम इलाकों में सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत, बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा Gurabanda: घाटशिला विधानसभा के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शनिवार को क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए लगभग 1.31 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने भालकी पंचायत के धनतोपा से तांतीपाड़ा जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। जिला योजना के डीएमएफटी फंड से बनने वाली इस एक किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क और चार आरसीसी पुलिया के निर्माण…

Read More

बोड़ाम में बकरी व बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक धराए, एक फरार, पुलिस कर रही पूछताछ Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी कर दी, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों युवक जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उनके पास से दो भुजाली और…

Read More

झामुमो नेता श्यामापद महतो की 54वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित Patamda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत श्यामापद महतो की 54वीं जयंती शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के चिरूडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक महतो ने कहा कि श्यामापद महतो पार्टी के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने…

Read More

हल्की बारिश में ही कीचड़, कंदरूजोना में बढ़ी परेशानी Patamda: बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों में हुई शाम की बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लावजोड़ा स्थित हाथी खेदा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग से कंदरूजोना गांव को जोड़ने वाली सड़क बीते दो-तीन दिनों से पूरी तरह कीचड़मय हो गई है। इस कारण इस रास्ते से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी एक से दो सप्ताह तक जमा रहता है। गांव के…

Read More

बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार का जेएलकेएम ने किया स्वागत Patamda: बोड़ाम थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी नीरज कुमार का शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग रखी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर पार्टी के नेता देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, जिला महामंत्री बाहादुर सहिस,…

Read More

हरियाणा हादसे के बाद जादूगोड़ा में पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मदद का भरोसा Jamshedpur : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जादूगोड़ा के चार प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरा क्षेत्र इस शोक में उनके साथ खड़ा है।…

Read More