बेलटांड़ चौक में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी सुचारू
Patamda: लावा पंचायत के बेलटांड़ चौक में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए शनिवार को 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। एक फेज में बिजली मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मानगो-2 के कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर लगा दिया।
ट्रांसफार्मर लगाने में बिजली मिस्त्री एमडी महमूद, सुरेश कुमार रजक, सुखमय दत्ता, कार्तिक मांझी, राजीव मुर्मू एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग रहा। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विद्युत विभाग तथा समाजसेवी विश्वनाथ महतो के प्रति आभार जताया।



