- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची माधवपुर, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता विमल बैठा का स्वागत Patamda : भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव पहुंचने पर दर्जनों ग्रामीणों ने मुखिया शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बैठा का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ने बताया कि गांव में जिस तरह लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। इससे साफ है कि इस बार झारखंड में भ्रष्ट सरकार की परिवर्तन निश्चित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व किए एक भी वादा पूरा नहीं किया। राज्य के बेरोजगार…
किकू महतो बने बोड़ाम बीडीओ, ग्रहण किया पदभार Patamda : बोड़ाम के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड से स्थानांतरित होकर आये किकू महतो ने मगंलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्हें बोड़ाम प्रखंड की निवर्तमान बीडीओ नाजिया अफरोज ने प्रभार सौंपा। इस दौरान प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड परिवार की ओर से एक समारोह आयोजित कर नए बीडीओ को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं नाजिया अफरोज को उपहार देकर विदाई दी गई। नए बीडीओ ने कार्यालय के सभी स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। बीडीओ किकू महतो ने कहा कि सरकार की विभिन्न…
बेलटांड़ में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन Patamda: महाषष्ठी के मौके पर बुधवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा के पूजा पंडाल का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बाबलू महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी करमपाल भगत व बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार मौजूद थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबलू महतो ने कहा कि आद्याशक्ति महामाया मां दुर्गा की पूजा में गांव हो या शहर हर जगह धूमधाम…
जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने किया नाली निर्माण योजना का शिलान्यास Jamshedpur: जमशेदपुर -04 की जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता ने मंगलवार को देवघर पंचायत के मुखिया डांगा गांव में 1200 फीट नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता, वार्ड नं 3 की सदस्य सोनी देवी, महेश राय, नगेंद्र सिंह के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस संबंध में पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया कि ग्रामीणों को नाली के अभाव में खासकर बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों के घरों में बारिश का पानी…
शशि नीलिमा डुंगडुंग ने लिया पटमदा बीडीओ का प्रभार मंगलवार को पूर्व बीडीओ से पदभार ग्रहण करने के दौरान नई बीडीओ डुंगडुंग Patamda : पटमदा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड परिवार की ओर से आयोजित एक समारोह में नव पदस्थापित बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं पूर्व बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज को शॉल ओढ़ाकर व अन्य उपहार देकर विदाई दी गई। इसके पहले बीडीओ मिंज ने रांची जिले के इटकी प्रखंड से आई नई बीडीओ को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद नई बीडीओ ने कार्यालय के सभी स्टॉफ से…
पटमदा-बोड़ाम के किसानों से अवैध वसूली बंद हो: विमल बैठा भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में किसान व व्यापारियों ने सौंपा बीडीओ के नाम ज्ञापन Patamda: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों के दर्जनों किसान व सब्जी व्यापारियों ने अवैध वसूली के खिलाफ बोड़ाम बीडीओ के नाम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि बोड़ाम प्रखंड के किसानों व सब्जी व्यापारियों से डिमना चौक, मानगो, साकची व अन्य जगहों पर कुछ दबंग व्यक्तियों…
कुमीर में भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सभा में सांसद ने किया शहीद परिवार के आश्रितों को सम्मानित Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा-बोड़ाम के तत्वावधान में मंगलवार को पटमदा प्रखंड के कुमीर ग्राम स्थित शहीद मैदान (लड़ाईटांड़) में श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 8 अक्तूबर 1942 को ब्रिटिश फौज की गोली के शिकार 6 वीर सपूतों की याद में सभा का आयोजन बीते कई वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विद्युत वरण महतो व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री…
पटमदा के बेलटांड़ में बने भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन 9 को बेलटांड़ में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित पंडाल Patamda: पटमदा के लावा टोला बेलटांड़ चौक में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनवाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार के हाथों होगा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बाबलू महतो के अलावा अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार की देर शाम ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। मौके पर महासचिव विजय कुमार मंडल,…
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में हो रही भीड़ को लेकर जेएलकेएम ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: पटमदा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पिछले कई दिनों से अत्यधिक भीड़ के कारण खाताधारकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण रोज एक दो महिला बेहोश हो कर गिर जा रही हैं। इसी के मद्देनजर सोमवार को जेएलकेएम के जिला प्रवक्ता फनी महतो के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने सोमवार को पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी पियूषा शालीना डोना मिंज को एक ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से जल्द से जल्द लोगों की परेशानी को दूर…
स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौट रहा पिता, साकची से तीनों हो गए लापता (फाइल फोटो) Jamshedpur: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली पॉलिथीन ग्राउंड के रहने वाले अब्दुल साजिद खान अपने दो बच्चों साहिल और अमन के साथ सोमवार की दोपहर रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। इस संबंध में उनके रिश्तेदार अब्दुल कादिर ने बताया कि दोनों बच्चे मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में पढ़ते हैं। पिता अब्दुल साजिद खान दोपहर को छुट्टी के बाद दोनों बच्चों को लेने मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल गए, उन्हें पिक करने के बाद घर की तरफ लौटने लगे। इसी दरमियान कोर्ट…
