- कमलपुर पंचायत मंडप के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
- रसोइया नहीं पहुंची तो बच्चों ने संभाली मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी
- बोड़ाम बाजार की 500 मीटर सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे, ग्रामीण परेशान
- ओड़िया-चिरूडीह में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
- बेलटांड़ में दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए शिशुलाल महतो
Author: Kalyan Kumar Gorai
पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन, कोल्हान में एम्स स्तर की स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज Jamshedpur : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने कोल्हान क्षेत्र में एम्स स्तर की स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन पहुंचकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साकची स्थित नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने की मांग की। ज्ञापन में दुलाल भुईयां ने कहा…
तालाब बचाने की मांग पर मिर्जाडीह में अनिश्चितकालीन धरना, अतिक्रमण हटाने के बजाय भराई कराने का आरोप Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर झारखंड मानवाधिकार संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संघ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस तालाब को बचाने और अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह पूर्व उपायुक्त से शिकायत की गई थी, उसी तालाब को प्रशासन की कथित मिलीभगत से मिट्टी भरकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। संघ के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने बताया…
रिम्स में इलाज के दौरान सड़क हादसे की शिकार महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर अंतिम संस्कार रोकने से हड़कंप Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात…
नेता नहीं, मिस्त्री बनकर पहुंचे विनोद स्वांसी, बंद पड़ी जलमीनारें ठीक, महीनों बाद गांवों में आया पानी Patamda: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्व प्रत्याशी एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विनोद स्वांसी रविवार को अलग अंदाज में नजर आए। नेता की बजाय मिस्त्री की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पटमदा प्रखंड के बारूबेड़ा और नेकड़ाकोचा गांव स्थित खराब जलमीनारों की खुद मरम्मत कर उन्हें चालू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों जलमीनार पिछले करीब एक महीने से खराब पड़े थे, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। विनोद स्वांसी ने मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक…
चौका के वयोवृद्ध शिक्षाविद वीरेन्द्र बाबू का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर Chandil: राजकीय उच्च विद्यालय, चौका के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वयोवृद्ध शिक्षाविद वीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ वीरेन्द्र बाबू का शनिवार सुबह निधन हो गया। 96 वर्ष की आयु में उन्होंने चौका स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र के शिक्षा जगत एवं उनके पूर्व छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरेन्द्र बाबू राजकीय उच्च विद्यालय, चौका के प्रमुख संस्थापक शिक्षकों में शामिल थे। उन्होंने जीवनभर इसी विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 1994 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए।…
मुख्यमंत्री साधन सह मेधा परीक्षा में पटमदा के 37 विद्यार्थी सफल, एक छात्र को जिले में 9वां स्थान Patamda: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री साधन सह मेधा परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के कुल 37 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष सर्वाधिक 9 विद्यार्थी आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा से सफल हुए हैं। इनमें शुभंकर महतो, सुतपा महतो, नयन मोदक, आशीष कुंभकार, अनामिका महतो, सुलचना महतो, कंचन महतो, कौशिक मिश्रा एवं छंदा महतो शामिल हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर से 8 विद्यार्थियों ने सफलता…
बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत Patamda: शनिवार सुबह करीब 7 बजे बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल के बामनीडीह मौजा के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा झारखंड सीमा से महज 100 फीट की दूरी पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, काटिन से बराबाजार की ओर पोल्ट्री मुर्गियों से लदी एक पिकअप वैन जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट पहनने के बावजूद…
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस नेता सह सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, राजनीतिक सरगर्मी तेज Jamshedpur: तृणमूल कांग्रेस के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलने के दौरान शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे विरोध और हमलों का सामना करना पड़ा। इस घटना से इलाके में बहुत ज़्यादा तनाव पैदा हो गया और राजनीतिक गलियारों में बड़ी सनसनी फैल गई। समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से पता चला है कि जब…
बोड़ाम के पंचायत सचिव सुजीत कुमार का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरुडीह पंचायत के पंचायत सचिव सुजीत कुमार (30) का शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। करीब दो वर्ष पूर्व पंचायत सचिव के रूप में नियुक्त हुए सुजीत कुमार के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही सहकर्मियों एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बोड़ाम बीडीओ किकू महतो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही वे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों…
बांसगड़ चड़क मेला में भोक्ता घूरा बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Patamda: पटमदा प्रखंड के लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांसगड़ गांव में रोहिन परब के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय शिव चड़क मेला श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोलोआना कमेटी की ओर से मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। मेले के पहले दिन गुरुवार को दोपहर में पाट भोक्ता तथा शाम में जांगाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…
