- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
नाबालिग बच्चों के हाथ में बाइक, लावा में बाइक से गिरकर चार मैट्रिक परीक्षार्थी घायल Patamda: अभिभावकों की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। नाबालिग छात्रों के हाथ में बाइक थमाने का परिणाम मंगलवार को सड़क दुघर्टना के रूप में सामने आया। पटमदा मुख्य सड़क पर लावा रामकृष्ण मंदिर के समीप दोपहर करीब 1 बजे हुई दुर्घटना में चार मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोबरघुसी में बने परीक्षा केंद्र में चारों छात्र परीक्षा देकर बेलटांड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लाल बांध के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के…
टाटा – पटमदा मुख्य सड़क पर देर रात शटर का ताला तोड़कर दुकान से चोरी, दुकान मालिक के पहुंचते ही कार लेकर उल्टे पांव भागे चोर Patamda: सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एक कार पर सवार होकर करीब 4 की संख्या में आए अज्ञात चोरों ने टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के किनारे भादुडीह स्थित दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि कुछ ही मिनटों के अंदर दुकान मालिक को इसकी जानकारी मिलने और मौके पर पहुंचने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। डिमना चौक से करीब 5 किमी दूर भादुडीह में जमशेदपुर शहर…
एमजीएम अस्पताल में रंगेहाथ पकड़ाया पॉकेटमार, पुलिस को सौंपा Jamshedpur: मंगलवार को डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास भीड़ का फायदा उठाते हुए एक चोर ने आदित्यपुर निवासी एक व्यक्ति के पॉकेट से पर्स निकाल लिया। इसका अहसास होने पर जब भुक्तभोगी ने शोर मचाया तो चोर भागने लगा। फिर बगल में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने भागने के क्रम में दौड़ाते हुए पॉकेटमार को पर्स के साथ पकड़ लिया। इसके बाद एमजीएम थाना प्रभारी को सूचित किए जाने पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया एवं थाने ले जाकर हाजत में…
झामुमो नेता अजय रजक का तीखा हमला, दलबदलू भुईयां हैं दुलाल : अजय रजक Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दलित मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक ने दुलाल भुईयां पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झामुमो से झाविमो, फिर कांग्रेस, बसपा और दोबारा झामुमो में लौटने के बाद अब दूसरी बार भाजपा में शामिल हुए दुलाल भुईयां को दलबदलू भुईयां के नाम से पुकारा जाना चाहिए। सोमवार को जारी विज्ञप्ति में रजक ने कहा कि दलित और शोषित समाज झामुमो के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में संतुष्ट है। उन्हें हेमंत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न…
धूसरा में पाता नाच के साथ ही प्रसिद्ध चिटाबुरू मेला का हुआ समापन Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ूआ पंचायत अंतर्गत धूसरा गांव में माघ संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित 3 दिवसीय प्रसिद्ध मेला का समापन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो गया। मेला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व विशिष्ट अतिथियों में मुखिया गंगाधर सिंह व झामुमो नेता हरिहर सिंह शामिल हुए। इस दौरान सिदो- कान्हु गांवता कांकीडीह की टीम द्वारा पाता नाच प्रस्तुत किया गया। विधायक प्रतिनिधि ने भी पाता नाच टीम के साथ वाद्य यंत्र बजाते हुए हौसला बढ़ाया। मौके…
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नूतनडीह गांव का किया दौरा, सरकारी स्कूल के बच्चों का जवाब सुन उपायुक्त ने की तारीफ Patamda: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के नूतनडीह गांव का दौरा कर विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकान एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र आदि का जायजा लिया तथा ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि राशन डीलर द्वारा प्रति कार्ड एक किलोग्राम चावल की कटौती की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त…
पटमदा थाना में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न Patamda: ईद-उल -फितर एवं होली का त्योहार के मद्देनजर सोमवार को पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रदीप बेसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदीप बेसरा ने कहा कि आगामी गुरुवार से मुस्लिम समुदाय के लोगों का रोजा शुरू हो रहा है और 21 मार्च ईद-उल -फितर का त्योहार है। जबकि होली का त्योहार 3-4 मार्च को होने वाला है, जिसमें सभी समुदाय के लोग मिल जुल कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को शांतिपूर्वक मना सके, इसके लिए शांति…
महाशिवरात्रि पर पटमदा -बोड़ाम के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, सोमवार को होगी चतुर्दशी पूजा Patamda: पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थापित शिवालयों में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए परिवार की खुशहाली कामना की। पटमदा प्रखंड के शक्तिश्वर शिव मंदिर जोड़सा, चूड़दा, लच्छीपुर, पटमदा थाना परिसर, ब्लॉक कॉलोनी, काटिन बाजार, आगुईडांगरा, लावा, कुमीर, बनकुंचिया व बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा, कुइयानी , डांगरडीह, पोखरिया , लायलम समेत अन्य सभी शिवालयों ने महिलाओं ने उपवास में रहकर देर रात तक मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिससे…
चिटाबुरु मेला से लौट रहे दंपती को बाइक ने मारी टक्कर, घायल Patamda: रविवार की शाम करीब 8 बजे टाटा – पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा आवासीय विद्यालय के समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक दंपती घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे झामुमो नेता हरिहर सिंह ने पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को सूचित किया एवं घायलों को तत्काल माचा स्थित सीएचसी अस्पताल भेज दिया। बताते हैं जादूगोड़ा मूल निवासी जयदेव सिंह (40 वर्ष) व उनकी पत्नी काजल सिंह (35) शाम को चिटाबुरु स्थित मेला से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद पैदल ही अपने रिश्तेदार रतन सिंह के पगदा टोला…
पटमदा में पूजा कर मंदिर से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, एमजीएम रेफर Patamda: झारखंड ग्रामीण बैंक की पटमदा शाखा के पास रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक महिला घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटमदा के लोवाडीह गांव निवासी तीन महिलाएं महाशिवरात्रि के मौके पर पटमदा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने आई थीं। पूजा के बाद पैदल ही अपने घर लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने एक महिला सनका महतो को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक युवक नूतनडीह निवासी गिर…
