- अर्नब तूफान से धान की फसल को हुए नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति : मंत्री
- बोड़ाम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बैल की मौत, मुआवजे की मांग
- चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खोया : विक्टर सोरेन
- ग्रामीणों ने श्रमदान कर की 3 किमी सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई
- पंचायतों में बहाल होंगे 13 हजार से अधिक नल जल मित्र, हर पंचायत में तीन-तीन जल मित्रों का होगा चयन
Author: Kalyan Kumar Gorai
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर पटमदा व बोड़ाम में श्रद्धांजलि Patamda : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान झामुमो, भाजपा एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। झामुमो की ओर से पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में बेलटांड़ एवं बांगुड़दा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू,…
महतो-देशमड़ल व्यवस्था को मान्यता देने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन Patamda : कुड़माली छात्र संगठन एवं कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर कुड़मी-महतो समुदाय की पारंपरिक महतो-देशमड़ल ग्राम स्वशासन व्यवस्था को विधिवत मान्यता देने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायती राज एवं पेसा नियमावली में इस व्यवस्था का सही उल्लेख नहीं होने से समुदाय की ऐतिहासिक पहचान प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधियों ने महतो-देशमड़ल व्यवस्था को ग्राम सभा की मान्य पारंपरिक व्यवस्थाओं में शामिल करने, सम्मान राशि का लाभ देने तथा पेसा अधिनियम के…
पीएम आवास योजना की सूची से पात्र लाभुकों के नाम हटाने का आरोप, बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन Patamda: बिड़रा पंचायत के उप मुखिया गोपाल गोराई समेत पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चयनित लाभुक सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पटमदा बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पात्र एवं जरूरतमंद लाभुकों के नाम सूची में पुनः शामिल किए जाएं तथा जांच पूरी होने तक ग्राम सभा की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का…
आचार संहिता उल्लंघन मामले में जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी को जमानत Patamda: वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ाम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा एक विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के विलंब से पहुंचने और कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक चलने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में बोड़ाम थाना में जयराम कुमार महतो एवं जुगसलाई विधानसभा से जेएलकेएम प्रत्याशी रहे विनोद स्वांसी के विरुद्ध सरकारी आदेशों के उल्लंघन और निर्धारित नियमों का पालन…
बीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश Patamda: पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, मनरेगा, मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जन वितरण प्रणाली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण-दाखिल खारिज तथा आपदा सहायता समेत कई योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने…
बोड़ाम के चामीडीह में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार Patamda : अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने सोमवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामीडीह गांव में छापेमारी कर 50 बोतल बीयर बरामद की। बरामद बीयर की बोतलों पर “फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली” अंकित था। सहायक आयुक्त उत्पाद, जमशेदपुर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान छापेमारी दल ने मौके से शराब विक्रेता रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम…
पटमदा में खराब जलमीनारों की मरम्मत की मांग, विनोद स्वांसी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: कुमीर पंचायत समेत पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में महीनों से खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने सोमवार को बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि कुमीर पंचायत के कोचाकुल्ही और सबरटोला गांवों में जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पटमदा प्रखंड के कई अन्य गांवों…
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुकान में घुसने पर घंटों बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई लोग घायल Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार के एक दुकान में घुसने पर दुकानदार को भारी नुकसान हुआ जबकि इस घटना में दो बच्चों समेत दुकानदार सुकु महतो बाल – बाल बचे। लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के पास एक बाइक को टक्कर मारने और बाइक सवारों के साथ कथित मारपीट करने के बाद जमशेदपुर की ओर लौट रही कार लोवाडीह गांव में अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों…
पहाड़पुर पंचायत भवन में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित Patamda : बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सभागार में शनिवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया अजब सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में किसानों एवं पशुपालकों को गाय, भैंस, बकरी एवं भेड़ पालन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पशुओं की उन्नत नस्लों की पहचान, उचित देखभाल, आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, संक्रामक रोगों की रोकथाम, उपचार तथा नियमित टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में प्रशिक्षक के…
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, पौधा वितरण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित Patamda : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेस्ट (बीईएसटी) एवं शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिड़रा संसद भवन, पटमदा में वृक्षारोपण, फलदार पौधा वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के…
