- दासूस महासचिव रामकृष्ण महतो की अपील: मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली
- विशेष निरीक्षण अभियान में बीडीओ ने परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत
- सड़क चौड़ीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश, पटमदा बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- अनियंत्रित कार ने बोलेरो को मारी टक्कर, टायर फटने से हुआ हादसा
- पटमदा के बड़डीह में स्कूटी दुर्घटना, दो दिव्यांग गंभीर रूप से घायल
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा के चौंरा में सब्जी पैक कर रहे किसान को ट्रक ने कुचला, रिम्स में भर्ती Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंरा गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सब्जी पैक कर रहे एक किसान नीलकंठ सिंह (69 वर्ष) को कुचल दिया। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें बेहोशी की हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में शामिल ट्रक का चालक भूतनाथ महतो बगल के ही…
भूला मोड़ में 6 माह बाद हुई हाईमास्ट लाइट की मरम्मत Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत हाथीखेदा मंदिर से सटे भूला मोड़ में करीब 6 माह के बाद खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराई गई। इस संबंध में भूला गांव निवासी अंबुज गोराई ने बताया कि सांसद निधि से अधिष्ठापित हाईमास्ट लाइट पिछले करीब 6 माह पूर्व खराब हुई थी जिसके बाद साप्ताहिक हाट एवं प्रतिदिन बाजार आने वाले ग्रामीणों, हाथीखेदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं तथा जमशेदपुर जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को शाम के समय अंधेरे में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो…
मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का नीलूफर हुसैन ने किया दौरा, जनता से मांगा आशीर्वाद Jamshedpur: जुगसालाई नगर पार्षद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जुगसलाई मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का दौरा किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद मांगा। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुई। जनता के कहने पर खुद उपस्थित रह कर इमामबाड़ा के सामने कचरे की सफाई भी करवाई। नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। जुगसलाई को…
पटमदा एवं बोड़ाम में डालसा ने मनाया बालिका दिवस Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला +2 उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को बोड़ाम के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार रंजन, प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, बृंदावन महतो, पीएलवी निताई चंद्र गोराई एवं नेहरू युवा केन्द्र के मंटू पातर ने संबोधित किया। शिविर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अवगत कराया गया तथा लैंगिक चयन रोकथाम एवं बाल विवाह से होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य…
बाटालुका में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न डिमना फुटबॉल टीम को हरा माधव एफटी बनी चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका फुटबॉल मैदान में शनिवार को सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डिमना एफटी और माधव एफटी के बीच खेला गया, जिसमें माधव एफटी ने डिमना को एक गोल से हरा कर खिताब जीत लिया। विजेता माधव एफटी को 22 हजार, उपविजेता डिमना एफटी को 16 हजार और सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों सारजमली और बाटालुका को 11-11 हजार…
पटमदा के बांसगढ़ में मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में जुटे हजारों श्रद्धालु Patamda: पटमदा प्रखंड के बांसगढ़ गांव स्थित पहाड़ी में शनिवार को मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में करीब एक दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने इष्टदेव की आराधना की। इस संबंध में लच्छीपुर के मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि गांव के लाया घासीराम सिंह व उनके सहयोगी देरे सिंह व रंजीत सिंह के द्वारा सुबह से शाम तक विधिवत पूजा – अर्चना सम्पन्न कराई। इसमें मन्नतें पूरी होने पर सैकड़ों की संख्या में बकरे, मुर्गी व बत्तख की बलि चढ़ाई…
झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने हुरलूंग पंचायत में बांटे कंबल Jamshedpur जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलूंग पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच निजी स्तर से 45 कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ रवि धीवर, हरिपद सिंह, रवि दत्ता, प्रधान महतो, संजय टुडू, लखींदर लोहार, रोहिन सिंह भूमिज, होपना माझी, मलखान टुडू, राजकुमार शांडिल व जगन्नाथ उपाध्याय आदि मौजूद थे। दत्ता ने बताया कि ठंड का प्रकोप अब भी जारी है और जरूरतमंद लोगों को राहत दिलाने के लिए उनकी तरफ से एक छोटी सी कोशिश…
साउथ प्वाइंट स्कूल में मां सरस्वती की पूजा और सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई Patamda: शुक्रवार को साउथ प्वाइंट स्कूल,पटमदा के परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और संस्कारों की कामना की। इसी अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धेय सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भी गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नेताजी के जीवन, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने…
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मिले पटमदा के भाजपाई Patamda: जमशेदपुर महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे पटमदा के भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार महतो, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, सदानंद महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी एवं मुरारी मोहन पाल आदि थे।
पटमदा के आगुईडांगरा में 50 वर्षों से हो रही है सरस्वती पूजा Patamda: पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में मां वीणापाणि क्लब के तत्वावधान में पिछले करीब 50 वर्षों से धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष भी वसंत पंचमी के मौके पर सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक सुबह से दोपहर तक विद्या की अधिष्ठात्री देवी की आराधना की। जबकि शनिवार को गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान बाघाम्बर सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मां वीणापाणि क्लब आगुईडांगरा के सदस्यों मनोरंजन सिंह, संतोष सिंह,…
