- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
- आवारा सांड़ के आतंक से सहमे ग्रामीण, बिड़रा में घायल किसान टीएमएच में भर्ती
- मां पहाड़ी सभी भक्तों के घरों में सुख-समृद्धि का संचार करें : महाबीर मुर्मू
- जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षक संकट पर उपायुक्त से मिले समाजसेवी विश्वनाथ, त्वरित कार्रवाई की मांग
Author: Kalyan Kumar Gorai
देवघर में पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन ने किया कई प्रतिभाओं का सम्मान Jamshedpur : पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रविवार को एनएच 33 के किनारे देवघर गांव स्थित संस्था के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देवघर गांव के उन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीजीएल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की हैं। वे सभी युवा संस्था के सक्रिय सदस्य भी हैं। इस दौरान अतिथियों के द्वारा सीजीएल उत्तीर्ण एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित प्रभात सोरेन व कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा सोरेन, टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजर अभिषेक सोरेन, पंचायत सचिव रायमनी…
पटमदा में आयोजित ग्राम प्रधान संघ की बैठक में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर चर्चा Patamda: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को पटमदा के अंचल सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान संघ की मासिक बैठक में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर चर्चा की गई। बृंदावन दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों ने संकल्प लिया कि अपने -अपने गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा कानून को लागू करके ग्राम सभा को मजबूती प्रदान की है अब…
राखडीह में भारत बचाओ आंदोलन ने बुजुर्गों में बांटे कंबल Patamda : भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले सोमवार को पटमदा प्रखंड के राखडीह गांव में जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी केके बिल्डर्स की पुण्यतिथि पर उर्मिला सिंह की ओर से 40 और समाजसेवी प्रवीण जग्गी की और से मुहैया कराए गए 25 कंबलों का वितरण बुजुर्गों के बीच किया गया। इस संबंध में राखडीह निवासी प्रगतिशील किसान श्रीमंत मिश्रा ने बताया कि मौके पर यूनिफॉर्म हाऊस के मालिक अरुण अरोड़ा के सौजन्य से 49 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भारत बचाओ आंदोलन के प्रेरणा…
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बोड़ाम के पाकोटोड़ा में किया सबर परिवारों के बीच स्वेटर वितरण Patamda: सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत पाकोटोड़ा टोला के सबर (आदिम जनजाति) परिवारों के घर पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दर्जनों स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उन परिवारों के लोगों एवं बच्चों से उनका हालचाल पूछा। राजकुमार ने बताया कि पाकोटोड़ा टोला के आदिम जनजाति परिवारों के पास 2012 से हर साल दीपावली और मकर संक्रांति के पूर्व आते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया…
कपाली पुलिस को मिली सफलता, लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार Jamshedpur: सरायकेला – खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी के पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज जेल भेज दिया जाएगा। छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, एसआई अनिता सोरेन, एसआई रंजीत कुमार सिंह, एएसआई बशीर खान, आरक्षी बिपुल…
डहरे टुसू परब: छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच ने छोटा गम्हरिया से आमबगान तक निकाली यात्रा, पूर्व सांसद सुनील महतो को श्रद्धांजलि Jamshedpur: छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच के बैनर तलेरविवार को शहीद सुनील महतो के समाधि स्थल छोटा गम्हरिया से आमबगान मैदान साकची तक 16 किलोमीटर लंबी डहरे टुसू यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद सुनील महतो कि माता खांदो देवी की अगुवाई में आयोजित की गई थी। यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वाद्ययंत्र, चौड़ल, ढोल-नगाड़े, डीजे के साथ शामिल हुए और सांस्कृतिक धारा में बहते हुए यात्रा की शुरूआत सुबह 9 बजे हुई। यात्रा का…
डहरे टुसू जुलूस में शामिल लोगों के लिए जिला पार्षद ने लगाया सेवा शिविर Patamda: डहरे टुसू परब के मौके पर रविवार को डिमना चौक से आमबगान तक निकली विशाल जुलूस में शामिल लोगों के लिए संकोसाई रोड नंबर 4 में पटमदा के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने सेवा शिविर लगाया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को चना मसाला का वितरण किया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। मौके पर समाजसेवी बिंदु वाला महतो, विभूति महतो, दिलीप महतो, सुदर्शन महतो, वीणापाणि महतो, विनय महतो, प्रवीण महतो, छवि रानी महतो एवं अनिकेत…
सालबनी से बांसतोला तक पक्की सड़क निर्माण को जमीन देंगे रैयत, दो गांव के लोगों की बैठक में बनी सहमति Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा टोला सालबनी से बांसतोला तक रैयती जमीन पर बनी करीब डेढ़ किमी कच्ची एवं जर्जर सड़क में पक्कीकरण निर्माण कार्य हेतु रविवार को दो गांव के लोगों की बैठक सालबनी में संपन्न हुई। माझी बाबा विभूति भूषण हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त ग्राम सभा की ओर से निर्णय हुआ कि सड़क निर्माण हेतु सरकारी योजनाओं के लिए सभी रैयत अपनी जमीन दान…
शीतलहर के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में 5- 6 जनवरी को बंद रहेंगी 12 वीं तक की कक्षाएं Jamshedpur: जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम ने जिले में शीतलहर एवं ठंड के पूर्वानुमान के मद्देनजर आगामी 5 एवं 6 जनवरी को 12 वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर एवं ठंड के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इस संबंध…
भूला को 6 रन से हराकर पटमदा क्रिकेट टीम बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दिघी- भूला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भूला और पटमदा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटमदा ने 6 ओवर में 4 विकेट खो कर 86 रन बनाई। जवाबी पारी में उतरी भूला क्रिकेट टीम 6 ओवर में 7 विकेट खो कर 80 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मुकाबला पटमदा क्रिकेट टीम 6 रन…
