Author: Kalyan Kumar Gorai

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भक्ति और संस्कृति का संगम, धूमधाम से मना राम नवमी महोत्सव Chandil: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी में राम नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। संस्थान के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (कल्चरल सेल) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसमें नृत्य, नाटक और अन्य रचनात्मक…

Read More

बिड़रा गांव में लाइब्रेरी भवन की मांग तेज, वीर रुद्र प्रताप ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Patamda : ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिड़रा निवासी वीर रुद्र प्रताप ने पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में लाइब्रेरी भवन निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मांग का उद्देश्य गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें। ज्ञापन में बताया गया है कि बिड़रा गांव में लाइब्रेरी के लिए पर्याप्त भूमि पहले से…

Read More

बोड़ाम में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पत्नी की मौत, पति घायल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र की बेलडीह पंचायत अंतर्गत गोबरलाद गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह से लौट रहे दंपती के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने नशे की हालत में लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी हीरामणि मुर्मू (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं और देर रात घटनास्थल पर…

Read More

लावजोड़ा पीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मृगी जांच शिविर आयोजित, 72 मरीजों की जांच व दवा वितरण Patamda: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लावजोड़ा में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मृगी (एपिलेप्सी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पटमदा और बोडाम प्रखंड के कुल 72 मृगी रोगियों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरी, डॉ. बीकेएस सिन्हा, डॉ. सुकांत सीट, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान एवं पंकज माईती उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा के प्रभारी…

Read More

कांकु गांव में पेयजल संकट गहराया, 120 आदिवासी परिवार डोभा के पानी पर निर्भर Patamda: पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती ओड़िया पंचायत अंतर्गत कांकु गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के चापाकलों से पानी निकलना बंद हो जाने के कारण करीब 120 आदिवासी परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बने डोभा (सिंचाई गड्ढे) से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी…

Read More

विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त के बीच 2 घंटे मैराथन बैठक, जनहित के मुद्दों पर मंथन Jamshedpur: पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ करीब दो घंटे तक चली अहम बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान यूसीआईएल नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति में रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा, पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विस्थापितों के रोजगार पर विशेष जोर बैठक में यूसीआईएल क्षेत्र के विस्थापितों का मुद्दा सबसे अहम रहा। विधायक ने बताया कि हाल ही में उनकी…

Read More

एमजीएम अस्पताल में लापरवाही का आरोप: इमरजेंसी से लापता मरीज की 9 दिन बाद मिली लाश, परिजनों का हंगामा Jamshedpur: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी 54 वर्षीय टेम्पो चालक सुनील यादव, जो 14 मार्च की रात अपने बेड से लापता हो गए थे, उनका शव सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अस्पताल परिसर में देखा गया।सूचना मिलने पर परिजन शाम करीब 6 बजे अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि एक चाय विक्रेता द्वारा सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देने के बाद मामले…

Read More

पटमदा थाना में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ट्रिपल लोड से बचने एवं तेज गति से वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, मुखिया सह पटमदा मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, थाना प्रभारी विष्णुचरण…

Read More

दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक बाबू छोटेलाल का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर फाइल फोटो Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक बाबू छोटेलाल का सोमवार सुबह करीब 7 बजे हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 59 वर्षीय बाबू छोटेलाल वर्ष 2004 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे। वे वर्तमान में जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में निवास करते थे, जबकि मूल रूप से बिहार के निवासी थे। उनके पिता टेल्को कंपनी में कार्यरत थे।…

Read More

संकीर्तन में गई बुजुर्ग महिला लापता, पुलिस से खोजबीन की अपील Dumaria: डुमरिया थाना क्षेत्र के भागाबांदी गांव में संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान एक 70 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कोवाली निवासी भारती भकत के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदार के घर भागाबांदी आई हुई थीं। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च की रात वह संकीर्तन सुनने के लिए गई थीं, लेकिन 21 मार्च की भोर करीब 3 बजे से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।…

Read More