- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
- वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
- झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक, टीम में पटमदा एवं धालभूमगढ़ की बेटियां भी
- बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
- दीपावली पर चाइनीज लाइट से परहेज करने एवं मिट्टी के दीये खरीदकर कुम्हारों का रोजगार बढ़ाने की अपील
Author: Kalyan Kumar Gorai
डिमना में भूमिज स्वशासन व्यवस्था पर कार्यशाला, 120 गांवों के प्रतिनिधि शामिल Patamda: डिमना लेक में रविवार को जुगसलाई विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पटमदा, बोड़ाम और जमशेदपुर के 120 गांवों के सरदार मुड़ा, नाया, देवरी व डाकुआ शामिल हुए। बैठक में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाया जा रहा है, ऐसे में समाज जल, जंगल और जमीन की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही शिक्षा पर विशेष…
रसिकनगर में नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न Patamda : ईद उल-फितर के अवसर पर रसिकनगर (रागडीह) क्रिकेट मैदान में आयोजित नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में बुडा इलेवन ने जेके सुपर सोनिक को 14 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुडा इलेवन ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बनाए। जवाब में जेके सुपर सोनिक की टीम 6 ओवर में 55 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 7000 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता को 5000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रही चन्दना इलेवन को 4000 रुपये देकर…
नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ का 1801वां एसडीपी रक्तदान, मां चंद्रघंटा को समर्पित Jamshedpur: आस्था और मानव सेवा के अद्भुत संगम का उदाहरण पेश करते हुए टीम पीएसएफ ने नवरात्रि के तीसरे दिन 1801वां एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदान पूरा किया। इस विशेष उपलब्धि को मां भगवती के स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीपी अभियान और विभिन्न सामाजिक-मानव कल्याणकारी कार्यों में अग्रणी टीम पीएसएफ ने सात दाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। संस्था ने इसे एसडीपी…
चिरुघुटु में ‘बारहा दिशोम जाहेर गाड़’ का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक रंग में रंगा पूरा इलाका Patamda: बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु स्थित जाहेरस्थान में कल्याण विभाग की ओर से करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ‘बारहा दिशोम जाहेर गाड़’ का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जाहेर गाड़ का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने जाहेरस्थान में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…
बोड़ाम पुलिस ने बकरी व बाइक चोरी के प्रयास में गिरफ्तार दो युवकों को भेजा जेल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव के केंदडीह एवं बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार की देर रात चोरी करने घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि इस घटना में शामिल उसका एक दोस्त फरार हो गया था। मामले में शनिवार को सुबह थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि एक अन्य दोस्त के साथ दोनों एक बाइक पर लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर घूमने…
सांसद विद्युत वरण महतो ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का किया सम्मान Patamda: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को काटिन स्थित भाजपा के कमलपुर मंडल कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने मधुसूदन महतो को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो,…
45 करोड़ की लागत से बनेगी 19 किमी सड़क, सांसद विधायक ने किया शिलान्यास पटमदा के कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, बंगाल से जुड़ेंगे लोग Patamda: पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में गोपालपुर से पश्चिम बंगाल सीमा तक बनने वाली 19 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क गोपालपुर से कुमारदा, हुडुम्बिल, हुटुपाथर, बनकुंचिया, कांकु होते हुए दांदुडीह (पश्चिम बंगाल सीमा) तक बनाई जाएगी। लगभग 45…
गुड़ाबांदा: विधायक ने 1.31 करोड़ की सड़क व साइंस लैब निर्माण का किया शिलान्यास दुर्गम इलाकों में सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत, बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा Gurabanda: घाटशिला विधानसभा के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शनिवार को क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए लगभग 1.31 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने भालकी पंचायत के धनतोपा से तांतीपाड़ा जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। जिला योजना के डीएमएफटी फंड से बनने वाली इस एक किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क और चार आरसीसी पुलिया के निर्माण…
बोड़ाम में बकरी व बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक धराए, एक फरार, पुलिस कर रही पूछताछ Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी कर दी, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों युवक जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उनके पास से दो भुजाली और…
झामुमो नेता श्यामापद महतो की 54वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित Patamda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत श्यामापद महतो की 54वीं जयंती शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के चिरूडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक महतो ने कहा कि श्यामापद महतो पार्टी के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने…
