बारियादा में बाइक के धक्के से महिला घायल, बच्चा समेत बाइक सवार जख्मी
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में बुधवार शाम बाइक की चपेट में आने से सड़क किनारे जा रही एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में महिला के पैर और पीठ में चोट आई है। वहीं बाइक सवार कृष्णा कालिंदी और उनका बेटा भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर पंचायत के डांगरडीह निवासी कृष्णा कालिंदी अपनी ससुराल बिड़रा गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारियादा गांव में उनकी बाइक सड़क किनारे जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना में कृष्णा कालिंदी और उनके बेटे को भी चोटें आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवार ने शराब का सेवन कर रखा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला, कृष्णा कालिंदी और उनके बेटे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचा पहुंचाया, जहां तीनों का उपचार कराया गया।








