बोड़ाम ग्राम में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया संपन्न, शिवानी गोप की हुई अनुशंसा
Patamda: बोड़ाम ग्राम में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आयोजित बैठक शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में कुल सात अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रस्तुत किया था। सभी आवेदनों की समीक्षा के बाद शिवानी गोप के नाम की अनुशंसा की गई। इस चयन प्रक्रिया के दौरान प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ, प्रभारी एलएस, जिला पार्षद प्रतिनिधि मानिक चंद्र महतो, पंचायत की मुखिया रूपा सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनय कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर पोषण और विकास पर जोर दिया।




