बोड़ाम पुलिस का अवैध शराब भट्ठी पर छापा, 100 लीटर महुआ शराब बरामद
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में गुरुवार को थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदरपुर निवासी टिल्लू मुर्मू अपने घर के भीतर अवैध शराब भट्ठी संचालित कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाला बड़ी मात्रा में जावा एवं अन्य सामग्री नष्ट कर दी गई तथा भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी टिल्लू मुर्मू फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



