गौरडीह पंचायत में झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र
Patamda : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत गौरडीह पंचायत मंडप में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव सहदेव माझी, मुखिया आरती सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य छुटुलाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत भवन में आयोजित समारोह के दौरान आंदोलनकारियों ने अपना प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों में बारूनी महतो, प्रभाकर महतो, मृत्युंजय सिंह सरदार, साधु चरण महतो, परेश सिंह, जगदीश महतो, अम्बुज महतो, किरिटी महतो, दिलीप कुमार महतो एवं शंभुनाथ महतो सहित दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी शामिल थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों में भी उत्साह देखा गया।








