पटमदा में जेएलकेएम ने निकाली बाइक रैली, शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

Patamda: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं वीर शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से पटमदा प्रखंड के रांगाटांड़ से भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बाइक रैली रांगाटांड़ से शुरू होकर बनडीह मोड़, काटिन चौक, माहलीपाड़ा और कमलपुर होते हुए जमशेदपुर पहुंची। यहां जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के शहादत स्थल तथा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद बाइक रैली डिमना होते हुए गुरमा हाट मैदान पहुंची। रैली के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमाओं पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के विचारों और झारखंड के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रैली में जिला के वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो, मानगो नगर अध्यक्ष भक्तरंजन महतो, फनी महतो, मृत्युंजय महतो, प्रताप महतो, अजित महतो, राजेश कुंभकार, दयासागर महतो, कैलाश महतो, भैरव महतो, साहेब राम महतो, शिव शंकर महतो, सागर महतो, निर्मल महतो, अंकुर महतो, सुनील महतो, सुजित महतो, सुशील बेसरा, प्रदीप महतो, बिकल महतो, अमित महतो, अजय महतो, परमेश्वर मुर्मू, प्रशांत महतो, भजहरी महतो, सोमनाथ महतो, सुकुमार कुमार, पंचानन कुमार, देवाशीष महतो, संतोष महतो, खगेन महतो, गोपाल महतो, उत्तम महतो, प्रसेनजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।



