माचा में हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ घायल, हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में बुधवार को रात करीब 11 बजे सड़क दुघर्टना में एक साइकिल सवार अधेड़ उम्र के व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक कर रखा एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया। माचा अस्पताल में इलाजरत घायल माचा गांव निवासी अमूल्य सहिस (60) को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जाता है कि घटना के बाद क्षेत्र में कहीं भी एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने गुरुवार को अमूल्य सहिस के बयान पर हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।



