भूला में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए विधायक मंगल व संजीव
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला चांदनी चौक स्थित युवा आंचलिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पुरोहित कान्हाई लाल मुखर्जी और देवेन मुखर्जी ने जमीनदाता गणेश सिंह एवं दिलीप सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया।
इसके बाद उन्होंने मंदिर में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, माणिक चंद्र महतो, दीपंकर महतो, रजनी सिंह, महेश गोराई, अमूल्य गोराई, गोविंद महतो, गौरव मुखर्जी, शुभम बनर्जी और श्याम सुंदर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




