जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटमदा-बोड़ाम के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Patamda : जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय निर्वाचन संबंधी निबंध एवं क्विज में पटमदा-बोड़ाम के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई। क्विज में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला के बसंत महतो और पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय रसिकनगर के शुभजीत महांती की जोड़ी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा आशा कुंभकार पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं जमशेदपुर के केएमपीएम कॉलेज और बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित हुईं।
उपायुक्त राजीव रंजन ने तीनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











