फीडर में होगा मरम्मत कार्य, कल 3 घंटे गुल रहेगी बिजली
Patamda: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 के अंतर्गत रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी काटिन विद्युत शक्ति उपकेंद्र के 11 केवी सुसनी फीडर में पेड़ों की डालियों की छंटाई और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे सुसनी, बांगुड़दा, कमलपुर, रसिकनगर और मुकरुडीह क्षेत्र प्रभावित होंगे।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने आवश्यक रखरखाव कार्य को देखते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।




