विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से कॉलेज मोड़ पर नया ट्रांसफॉर्मर लगा
Patamda: पटमदा प्रखंड के जाल्ला कॉलेज मोड़ पर पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़े 25 केवी ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बुधवार को नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया। यह कार्य विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू के प्रयास से संभव हो सका।
ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण कई घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे भीषण गर्मी में स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि ने पहल की और शीघ्र समाधान कराया।
मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, उप मुखिया राजशेखर महतो, माणिक महतो, लाइनमैन सुरेश रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे। उप मुखिया ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।



