शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर दंतैल हाथी ने किया हमला, गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda (S. Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बनमाकड़ी पंचायत अंतर्गत स्वर्गछिड़ा में दंतैल हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की है। स्वर्गछिड़ा निवासी अतुल बेरा (70) शौच के लिए स्वर्णरेखा नदी के किनारे गए थे। इस दौरान झाड़ियों में छुपे हाथी ने उनपर हमला कर दिया।
Advertisements
परिजनों के मुताबिक हाथी ने उनकी छाती पर दांत गड़ा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथी ने बुजुर्ग को दांत से उठाकर फेंक दिया। जिसके कारण उनकी छाती पर दांत से गंभीर चोट लगी है। परिजन घायल अतुल बेरा को निजी वाहन से ओड़िशा के बारिपदा इलाज के लिए लेकर गए। वन विभाग को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घायल के इलाज के लिए विभाग द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दंतैल हाथी ओड़िशा की ओर से गुड़ाबांदा क्षेत्र में आया है। वर्तमान समय में दंतैल हाथी स्वर्गछिड़ा और पुनसिया के बीच झाड़ियों में मौजूद है।