बांगुड़दा में तालाब में डूबने से महिला की मौत
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम बांगुड़दा में रविवार को दोपहर में तालाब में नहाने के क्रम में मिर्गी का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे कमलपुर पुलिस ने मामले की जांच की। इस संबंध में कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला पुष्पा महतो (68 वर्ष) मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी। इससे पूर्व उनके पति की मौत भी मिर्गी का दौरा पड़ने पर पानी में डूबकर हो चुकी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा हेतु शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जब मृतका के पुत्र को समझाया तो उसने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।





