रथ यात्रा भव्य रूप से संपन्न होने पर हरि साधना आश्रम दगड़ीगोडा में समीक्षा बैठक संपन्न
Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में जगन्नाथ मंदिर कमेटी की समीक्षा बैठक गिरिजा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में पहली बार भव्य रूप से निकाली गई रथ यात्रा पूरी तरह सफल होने पर कमेटी ने स्थानीय प्रशासन, बिजली विभाग, समाजसेवी, ग्रामीण व कमेटी के वोलेंटियर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कमेटी के अध्यक्ष गिरजा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि रथ यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने में इन सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा है। ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो ने कहा कि सभी लोगों का इस तरह सहयोग मिलने से अगले साल और भी बेहतर ढंग से रथ यात्रा निकाला जाएगा। कमेटी के महिला वोलेंटियर सोनाली मिश्रा ने कहा कि इस साल कम उम्र के लड़के को भी वॉलेंटियर बनाया गया था। जिसमें रथ को खींचने में परेशानी हुई। रथ खींचने के दौरान कुछ महिला वॉलेंटियर के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया था। इसके लिए उन्होंने अफसोस जताया है। उन्होंने अगले साल 25 वर्ष से अधिक आयु वाले लड़कों को ही वोलेंटियर बनाने की आग्रह किया। बैठक में अगले साल रथ यात्रा निकालने से पहले तक जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा करने , पेयजल के लिए मौसीबाड़ी में एक चापाकल लगवाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मृत्युंजय महतो, प्रदीप कुमार महतो, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, भीष्मनाथ महतो, श्रीमंत मिश्रा,जामिनी प्रमाणिक, बासुदेव मिश्रा, हाराधन घोषाल, पंचानन मिश्रा, प्रेमचांद महतो, खांदु सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।



