विश्व आदिवासी दिवस पर भूमिज समाज ने निकाली बाइक रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Patamda: विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को आदिवासी भूमिज समाज पटमदा की ओर से दर्जनों बाइकों के साथ रैली निकाली गई। लावा स्थित निताई सिंह भवन से निकली रैली पटमदा बाजार पहुंची, जहां सिद्धू-कान्हू, भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी और गंगा नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पारंपरिक ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से कूड़ाम लाया, गड़ात और समाज के बुद्धिजीवी शामिल हुए। रैली के पूर्व निताई सिंह भवन में बैठक कर आदिवासी समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
रैली पुनः निताई सिंह भवन पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में अमर सिंह सरदार, भक्तरंजन भूमिज, कालीराम सिंह, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, रमानाथ सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, महेंद्र लाया, दुर्योधन सिंह, दशरथ सिंह, प्रधान सिंह, शिवराम सिंह, कालू सिंह, मदन सिंह, भूपेंद्र सिंह और चैतन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।



