रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की निंदा, कहा: संवाद से हो छात्रों की समस्याओं का समाधान
Patamda: झारखंड में अपने हक, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को भाजपा कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो ने दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सत्ता का अहंकार छोड़कर छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। मधुसूदन महतो ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनके साथ संवाद कर समाधान का रास्ता निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है। सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए कि परीक्षा में पारदर्शिता कब सुनिश्चित होगी, निष्पक्ष जांच कब होगी और युवाओं को न्याय कब मिलेगा।



