सड़क दुर्घटना में घायल प्रतिनिधि से मिले विधायक मंगल कालिंदी
Patamda: पटमदा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। चिकित्सक की सलाह पर फिलहाल वह आवास पर ही बेड रेस्ट में है। सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पटमदा पहुंचने पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी घायल प्रतिनिधि से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने उनके कुशलक्षेम जाना और जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस दौरान झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, स्वपन महतो एवं रामपद महतो आदि उपस्थित थे।




