बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में सोमवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बेलटांड़ चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष शिशुलाल महतो, डॉ. कालीपद दास, संजय कुमार दास, जगदीश प्रसाद मंडल, प्रवीण मल्लिक, दयामय मोदक, कल्याण कुमार गोराई, विश्वजीत महतो, शिशुपाल सिंह सरदार, श्रीमंत गोराई एवं सुकुमार दास आदि शामिल थे।
पंडाल परिसर की सफाई के साथ- साथ बगल की खाली जमीन को भी वाहनों की पार्किंग के लिए तैयार किया गया। ईशान चंद्र गोप ने बताया कि पंडाल परिसर में गंदगी फैलाना सख्त मना है एवं इसका उल्लंघन करने पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।




